जानिए किस हिरोइन से मिलती है आपकी राशि, और क्या है आपकी खूबी?

punjabkesari.in Thursday, Jan 17, 2019 - 06:24 PM (IST)

लड़कियां अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के कपड़ों से लेकर मेकअप तक को फॉलो करना पसंद करती हैं। वहीं कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस को अपनी इंस्परेशन भी मान लेती है, जिसके कारण वह उनसे खास जुड़ाव भी महसूस करने लगती हैं। ऐसी लड़कियों के लिए फेवरेट स्टार की जन्म तारीख या राशि से मेल खाना भी खुशी की बात होती है। अगर आप भी ऐसी ही फैंन्स में से एक हैं तो आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस की राशियों के बारे में बताएंगे, जिनसे आप अपनी राशि मैच कर सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपकी पसंदीदा स्टार की राशि क्या है।

 

करीना कपूर (कन्या राशि)

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, नेहा धूपिया और श्रिया सरन कन्या राशि से हैं। इस राशि की लड़कियां काफी सेल्फ डिपेंडेंट होती हैं। इतना ही नहीं, यह अपने हर काम को क्रिएटिव तरीके से करती हैं, जोकि आप इनके काम में देख सकते हैं।

PunjabKesari

कंगना रनौत (मेष राशि)

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अपनी एक्टिंग व ड्रैसिंस स्टाइल से लाखों लोगों के दिलों में राज करती हैं। इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी कंगना की राशि मेष है। इस राशि की लड़कियां स्ट्रांग पर्सनैलिटी की होती हैं और अपने हर फैसला डटकर लेती हैं, जोकि आप कंगना को देखकर समझ ही सकते हैं।

PunjabKesari

विद्या बालन व दीपिका पादुकोण (मकर राशि)

अपने काम के प्रति समर्पित विद्या और दीपिका मकर राशि की हैं। इस राशि की लड़कियां मेहनत और समझदारी से अपने हर लक्ष्य को हासिल करने का हुनर रखती हैं।

PunjabKesari

अनुष्का शर्मा व प्रियंका चोपड़ा (वृषभ राशि)

फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से सबके दिलों में घर करने वाली अनुष्का वृषभ राशि की है। जहां इस राशि की लड़कियां काफी रफ-टफ टाइप की होती हैं वहीं प्यार में पड़ने के बाद यह पैशेनेट हो जाती हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी प्रिंयका भी वृषभ राशि की है।

PunjabKesari

सोनम कपूर (मिथुन राशि)

एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस से लड़कियों के दिल में राज करने वाली सोनम मिथुन राशि की हैं और इन्हें अपने आत्म सम्मान से काफी प्यार होता है।

PunjabKesari

परिणीति चोपड़ा (तुला राशि)

तुला राशि वाली लड़कियों की पर्सनैलिटी काफी चार्मिंग होती है और परिणीति चोपड़ा की पर्सनैलिटी अपनी राशि से काफी मेल खाती हैं। चार्मिंग होने के साथ-साथ इस राशि की लड़कियां बेहद समझदार भी होती हैं।

PunjabKesari

ऐश्वर्या राय बच्चन (वृश्चिक राशि)

ऐश्वर्या राय बच्चन वृश्चिक राशि से हैं और इस राशि की महिलाएं काफी आत्म-निर्भर होती हैं। इतना ही नहीं, इस राशि की महिलाओं को अपनी आजादी बहुत प्यारी होती है।

PunjabKesari

आलिया भट्ट व श्रद्धा कपूर (मीन राशि)

मीन राशि की लड़कियां काफी कलाकार टाइप की होती हैं और यह मेहनत और लगन से अपने हर मुकाम को हासिल कर लेती हैं और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट व श्रद्धा कपूर अपनी राशि के हिसाब से बिल्कुल सही बैठती है।

PunjabKesari

जैकलीन व काजोल (सिंह राशि)

दिमाग से तेज सिंह राशि की लड़कियां लीडरशिप के मामले में सबसे आगे होती हैं। जैकलीन व काजोल के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा, हुमा कुरैशी और श्रीदेवी भी इस राशि के संबंध रखती हैं।

PunjabKesari

कैटरीना कैफ (कर्क राशि)

बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकी कैटरीना कैफ कर्क राशि की हैं, जोकि अपनी जिंदगी में आने वाली हर मुश्किल का डटकर सामना करती हैं।

PunjabKesari

दिया मिर्जा व ईशा गुप्ता (धनु राशि)

अगर आप भी दिया मिर्जा की फैन है तो आपको बता दें कि वह धनु राशि की हैं। इस राशि की लड़कियां काफी बोल्ड होती हैं, जोकि ईशा गुप्ता पर काफी सही बैठती है।

PunjabKesari

प्रीति जिंटा (कुंभ राशि)

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, श्रुति हासन, उर्मिला मांतोडकर कुंभ राशि से हैं और इस राशि की महिलाएं काफी एम्बियंस होती हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static