भले ही बॉलीवुड की फेमस सिंगर है ऋचा लेकिन आज भी है एक बात का अफसोस

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2020 - 01:03 PM (IST)

'माही वे' और 'सजदा' जैसे फेमस गाने गा चुकी प्लेबैक सिंगर ऋचा शर्मा का आज जन्मदिन हैं। ऋचा अपनी जादू भरी आवाज से हर किसी काे माेह लेती हैं। फरीदाबाद में जन्मी ऋचा जब छोटी थी तो तभी उनके पिता को आभास हो गया था कि वह एक दिन फेमस गायिका बनेगी। ऋचा ने 8 साल की उम्र में जागरण में पहली बार गाना गाया था, जिसके लिए उन्हें 11 रुपए मिले थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो रुपए उन्होंने आज भी संभाल कर रखे हैं। 

सिंगर बनने के लिए ऋचा ने अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी। जगरातों में गाने वाली एक लड़की के लिए बॉलीवुड का सफर तय करना आसान नहीं था।

ऋचा के पिता पुजारी थे। वह अपने पिता के साथ मंदिर में रोज  सुबह भजन गाया करती थी। यही से शुरू हुआ उनके संगीत का सफर। संगीत में करियर बनाने के लिए वह फरीदाबाद से दिल्ली आईं। साल 1995 में वह मुंबई आई ताकि वहां अच्छे संगीत निर्देशकों से मिले और अपनी प्रतिभा दिखा सकें। इसके बाद उन्होंने कई ऑडिशन दिए लेकिन कहीं से कोई जवाब नहीं मिला। इस दौरान निर्देशक सावन कुमार की एक फिल्म आने वाले थी, जिसके लिए उन्होंने माता की चौकी लगाई। उस माता की चौकी में उन्होंने कई भजन गाए। इस दौरान वहां पर आशा भोसले, लक्ष्मीकांत प्यारेलाल और आदेश श्रीवास्तव जैसे दिग्गज मौजूद थे।

PunjabKesari

सावन कुमार को उनके भजन पसंद आए और उन्होंने ऋचा को अपनी फिल्म ‘सलमा पे दिल आ गया’ में गाने का मौका दिया। लोगों को उनका गाना काफी पसंद आया। शुरुआत में उनक गानों को भले ही ज्यादा पब्लिसिटी नहीं मिली लेकिन ताल फिल्म में गाना गाने के बाद उन्हें पहचान मिली।

PunjabKesari

भले ही ऋचा अब बॉलीवुड की फेमस प्ले बैक सिंगर हो लेकिन उन्हें आज भी एक चीज का अफसोस है। वह कई फिल्मों में गाने गा चुकी है लोग तो उन्हें जानने लगे है लेकिन उनकी यह सक्सेस उनके माता-पिता नहीं देख पाए। बता दें 1998 में उनके माता-पिता की मृत्यु हो गई थी। ऋचा अब कई रियलिटी शोज में भी बतौर जज दिखाई देती हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static