Shopping के दाैरान मोलभाव के ये नुस्खे अपनाते हैं भारतीय!
punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2017 - 02:10 PM (IST)
शॉपिंग करना किसे पसंद नहीं हाेता। आप जॉब करते हाे या फिर कॉलेज स्टूडेंट हाे, शॉपिंग करना अापके लिए जरूरी हाे जाता है। लेकिन अकसर कई भारतीयाें काे शॉपिंग के दाैरान माेलभाव करते हुए देखा जाता है। यह पैसे बचाने की एक बेहतरीन कला है, जाे भारतीयों में कूट-कूटकर भरी है। खरीदारी के दौरान वे इसका प्रयोग कर पैसे कम करवाते हैं। अाईए जानते हैं शॉपिंग के दाैरान कैसे नुस्खे अपनाते हैं भारतीय।
माेलभाव के नुस्खेः-
- पुरानी रिश्तेदारी निकालना
कई लाेग दुकानदार का शहर पूछकर उससे पुराने संबंध जोड़ने लगते हैं और खुद को भी उसी शहर का बताते हैं, ताकि वह अापकाे सही दाम पर सामान दे।
- ज्यादा सामान में डिस्काउंट
अरे भाई हम आपकी दुकान से इतना सामान खरीद रहे हैं, कुछ तो कम कीजिए। एेसा बोलकर आप दुकानदार पर पैसे कम करने के लिए दबाव डालते हैं और कुछ न कुछ छूट ले भी लेते हैं।
- स्टूडेंट डिस्काउंट
भईया मैं ताे स्टूडेंट हूं, सारी पॉकेट मनी अापकाे दे देंगे, ताे खाएंगे क्या? इस तरह की बातें सुनकर दुकानदार का दिल पसीज जाता है और वह छूट दे देता है।
- पुराना कस्टमर
भारतीय अकसर दुकानदार से कहते हैं कि हम ताे अापके पुराने कस्टमर हैं, हमेशा अापसे ही सामान खरीदते हैं। अब क्या अाप पुराने कस्टमर काे भी छूट नहीं देंगे।
- दूसरे कस्टमर के सामने बुराई
आप दूसरे ग्राहकों के सामने दुकानदार के सामान में कमियां निकालने लगते हैं। इससे परेशान हाेकर दुकानदार आपसे छुटकारा पाने के लिए कम कीमत में सामान दे देता है।
- ऑनलाइन छूट
अरे, इस सामान पर ऑनलाइन 20 प्रतिशत छूट मिल रही है और अाप इतना मंहगा दे रहे हाे। कुछ ताे कम कराे, यह सुनकर कई बार दुकानदार कीमत थाेड़ी कम कर ही देते हैं।
- दूसरे अॉप्शन
अरे शर्मा जी की दुकान पर यह 200 रुपए में मिल रही है और आप इतना अधिक ले रहे हैं। आपकी दुकान पहले पड़ गई इसलिए आ गया नहीं तो मैं कभी न अाता।

