क्यों मनाया जाता है 'इंटरनेशनल मेन्स डे' और कैसे हुई इसकी शुरूआत?
punjabkesari.in Thursday, Nov 18, 2021 - 05:04 PM (IST)

आज मर्दों का दिन है। हर साल 19 नवंबर यानी आज के दिन पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। करीब 60 से भी ज्यादा देशों में आज के दिन 'इंटरनेशनल मेन्स डे' सेलिब्रेट किया है लेकिन बावजूद इसके कम ही लोगों को इसके बारे में पता है। ऐसे में हर किसी को यह पता होना चाहिए कि आखिर पुरुष दिवस क्यों मनाया जाता है और इसकी शुरुआत कैसे हुई? तो चलिए जानते हैं कैसे हुई थी अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुरुआत।
कैसे हुई अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुरूआत?
इसकी शुरुआत 1998 में त्रिनिदाद और टोबैगो में हुई थी। डॉ. जीरोम तिलकसिंह ने पुरुषों के योगदान को एक नाम देने की सोची। इसी के चलते वह अपने पिता के जन्मदिन को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के रूप में मनाने लगे। उनके इस प्रयास के बाद हर साल 19 नवंबर को दुनियाभर के कई देशों में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाने लगा।
भारत में 2007 से हुई इस दिन की शुरूआत
भारत में पहली बार इस दिवस को साल 2007 में मनाया गया, जिससे पुरुषों के अधिकार के लिए लड़ने वाली संस्था 'सेव इंडियन फैमिली' ने पहली बार मनाया। इसके बाद 'ऑल इंडिया मेन्स वेल्फेयर एसोसिएशन' ने भारत सरकार से यह मांग की कि महिला विकास मंत्रालय की तरह पुरुष विकास मंत्रालय भी बनाया जाए।
पुरुषों की समस्याओं पर ध्यन देना भी है जरूरी
हमारे देश में नारी सशक्तिकरण के लिए कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं, ताकि उन्हें पुरुषों के बराबर का दर्जा दिया जा सके। मगर महिलाओं के साथ-साथ पुरूषों की समस्याओं पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है। पुरुषों के जीवन में भी कई ऐसी समस्याएं हैं, जिनसे उन्हें आए दिन दो-चार होना पड़ता है। ऐसे में उनकी इस समस्याओं को ध्यान देने के लिए भी इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।