सावन के आखिरी शुक्रवार इन 5 उपायों से करें मां वरलक्ष्मी को प्रसन्न, मिलेगा मनचाहा वरदान
punjabkesari.in Thursday, Aug 24, 2023 - 07:06 PM (IST)

सावन का महीना बस खत्म होने वाला है। हिंदू धर्म में यह महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है क्योंकि इस महीने में देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है। भक्तों की पूजा से प्रसन्न होकर शिवजी उन्हें मनचाहा वरदान भी देते हैं। इस बार सावन का आखिरी शुक्रवार होगा जिसमें वरलक्ष्मी का व्रत किया जाता है। वरलक्ष्मी मां लक्ष्मी का रुप मानी जाती हैं। माना जाता है यदि भक्त विधि पूर्वक मां की पूजा करें तो उन्हें मनचाहा वरदान मिलता है। हर साल की तरह इस साल भी यह व्रत सावन के आखिरी शुक्रवार यानी की कल किया जाएगा। ऐसे में आपको कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जिनसे आप मां की कृपा पा सकते हैं। आइए जानते हैं...
गाय को खिलाए अनाज
गाय की सेवा करना हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। वरलक्ष्मी व्रत वाले दिन गाय की सेवा करें उन्हें चारा, रोटी, और ताजा अनाज से बनी रोटी खिलाएं। इससे मां लक्ष्मी खुश होंगी। इसके अलावा शुक्र, शनि और 33 करोड़ देवी देवता भी अपनी कृपा आप पर बनाएंगे।
हरसिंगार का पौधा
हरसिंगार का पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। ऐसे में आखिरी शुक्रवार में इसे घर की पूर्व या फिर उत्तर दिशा में लगाएं इससे कुबेर देवता भी प्रसन्न होंगी और मां लक्ष्मी की कृपा बनेगी जिससे परिवार के सदस्यों की तरक्की भी होगी।
मुख्द द्वार पर रंगोली
इस दिन महिलाओं को आंगन के मुख्य द्वार पर रंगोली, कुमकुम हल्दी से गेट के दोनों और स्वास्तिक भी बनाना चाहिए। इसके अलावा इस दिन 7 लड़कियों को अपने घर बुलाकर उन्हें खीर का सेवन करवाएं। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं और व्यक्ति के जीवन से आर्थिक संकट दूर होता है।
कौड़ियां चढ़ाएं
वरलक्ष्मी व्रत वाले दिन महालक्ष्मी की पूजा करें और उनके चरणों में 7 कौड़ियां अर्पित करें। पूजा करने के बाद इन सारी कौड़ियों के घर के अंदर ही कहीं जमीन में दबा दें। मान्यताओं के अनुसार इससे आपको धन की प्राप्ति होगी और कर्ज संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।
इस मंत्र का करें जाप
आखिरी शुक्रवार वाले दिन मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए कमल गट्टे की माला से महालक्ष्मी गायत्री मंत्र ऊं श्री महालक्ष्मयै नम: का 108 बार जाप करें। इससे धन लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपके घर से दरिद्रता भी दूर करेगी।
नोट: ऊपर मुहैया करवाई गई सूचना सिर्फ जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है।