कुंवारे लड़कोें की है यहां कमी! (pics)

punjabkesari.in Monday, Sep 19, 2016 - 03:56 PM (IST)

जब कोई लड़की 16 की उम्र पार करती है तो उसका सपना होता है कि उसकी शादी किसी राजकुमार से बड़ी ही धूम-धाम से  हो। इस दुनिया में कई जगह ऐसी भी होती है, जहां महिलाअों का शादी करना काफी मुश्किल होता है। जी हां, अाज हम एक ऐसे ही कस्बे की बात कर रहे है, जहां की लड़कियां बेहद खूबसूरत होने के बावजूद भी शादी नहीं कर पाती है। 
 
ब्राजील के नोइवा दो कोरडेएरो कस्बे में 20 से 35 साल की महिलाए आज भी अपने लिए लड़के की तालाश में जुटी हुई हैं। यहां की लड़कियों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत है कि यहां कुवांरे लड़कों की कमी है।
 
इस कस्बे में रहने वाली लड़कियां प्यार और शादी का सपना तो देखती हैं लेकिन सिर्फ शादी के लिए कस्बा छोड़ना नहीं चाहती। इस कस्बे में बहुत ही कम शादीशुदा मर्द हैं और जो कुवांरे लड़के हैं वह अभी बहुत छोटी उम्र के हैं।
 
इस कस्बे में यह समस्या लड़के लड़कियों की जन्मदर में भिन्नता के कारण पैदा हुई है। यहां खेती-किसानी समेत कस्बे में महिलाओं का ही राज चलता है। उन्हीं के बनाए नियम और कायदे हैं जिन पर पुरुषों को चलना पड़ता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static