रोज 2 घंटे Exercise है जॉन की फिटनेस का राज, 50 साल के एक्टर ने बताया Diet Plan

punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2023 - 11:21 AM (IST)

बॉलीवुड में सबसे फिट एक्टर की बात करें तो जॉन अब्राहम का नाम सबसे ऊपर आता है। 50 की उम्र में भी एक्टर एकदम फिट हैं। उनकी फिटनेस के चर्चे शुरु से इंडस्ट्री में होते रहे हैं। जॉन अब्राहम की फिटनेस देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। हाल ही में एक्टर एक इवेंट में पहुंचे थे जहां उन्होंने फैंस को अपनी फिटनेस का राज बताया है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि 50 की उम्र में जॉन इतने फिट कैसे हैं...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dabboo Ratnani (@dabbooratnani)

वेजिटेरियन हैं एक्टर 

एक्टर ने इस दौरान बताया कि - 'मैं वेजिटेरियन हूं और लंबे समय से वेजिटेरियन रहना मेरी मेंटल हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छा रहा है। मैं लोगों को वेजिटेरियन बनने के लिए नहीं कहता क्योंकि यह मेरा काम नहीं हैं मैं यह नहीं कर रहा कि यह अच्छा है या बुरा क्योंकि वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन दोनों पर लोगों के अलग-अलग विचार होते हैं।' 

कभी-कभी खाते हैं अंडे 

आगे एक्टर ने बताया कि - 'यह एक व्यक्तिगत पसंद है मैं कभी-कभी अंडे खा लेता हूं लेकिन बहुत कम मैं दूध नहीं पीता मक्खन नहीं खाता और मीठा तो मेरी डाइट में होता ही नहीं। इससे मुझे अच्छा फील होता है। मैं एक दिन में 51 अंडे खाता हूं लेकिन ऐसा बहुत ही कम होता है कि मैं अंडे खाऊं क्योंकि मैं प्रोटीन और टोफू से अपने शरीर में प्रोटीन की मात्रा को पूरा कर लेता हूं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

'शरीर से दोगुना प्रोटीन लेता हूं' 

जॉन ने अपनी डाइट के बारे में बात करते हुए बताया कि - 'मैं अपने शरीर से दोगुना प्रोटीन यानी करीबन 160 ग्राम प्रोटीन लेता हूं। 100 ग्राम कार्ब्स और लगभग 60 ग्राम फैट लेता हूं मैं इस मैक्रो को बैलेंस करते हुए खाता हूं।' 

प्रोटीन शेक और फूड्स 

 'मैं अपना सोडियम इंटेक काफी कम रखता हूं, वीगन प्रोटीन शेक और फूड्स खाकर ही अपना फिजिक बॉडी को मेंटेन रखता हूं।' 

रोज 2 घंटे एक्सरसाइज 

एक्टर के पर्सनल ट्रेनर का नाम विनोद चन्ना है। ऐसे में एक्टर अपने ट्रेनर के अंडर रहकर रोजाना कम से कम 2 घंटे एक्सरसाइज जरुर करते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Related News

static