वायरल हुआ Parineeti-Raghav का इनविटेशन कार्ड! इस दिन मनाया जाएगा शादी का जश्न
punjabkesari.in Thursday, Sep 07, 2023 - 03:01 PM (IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधने से पहले सुर्खियों में हैं। दरअसल शादी के कुछ ही दिन पहले उनका शादी का कार्ड इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें रिसेप्शन की तारीख से लेकर वेन्यू तक सब कुछ देखा जा सकता है।

वायरल हुआ reception कार्ड
वायरल कार्ड के हिसाब से परिणीति और राघव का इसी महीने की 30 तारीख शादी को ग्रैंड वेडिंग reception चंडीगढ़ के ताज होटल में होने वाला है। कार्ड में लिखा है, 'आशीर्वाद के साथ श्री पीएन चड्ढा जी और श्रीमति विमला चड्ढा, श्रीमती उषा और श्री एच एस सचदेवा, अल्का और सुनील चड्ढा आपको अपने बेटे राघव और परिणीति के रिसेप्शन लंच के लिए इंवाइट करते हैं।' इसके साथ ही 30 सितंबर तारीख लिखी है, वहीं वेन्यू ताज चंडीगढ़ लिखा है।

शादी की तारीख
कार्ड में केवल रिसेप्शन की तारीख और वेन्यू तो लिखा पर शादी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो परी और राघव पहले राजस्थान में पंजाबी रीति- रिवाज से शादी करने वालें। 23 और 24 सिंतबर को उनकी शादी संपन्न होगी, जिसके बाद ये नया शादीशुदा जोड़ा चंडीगढ़ में शादी का रिसेप्शन देगा। प्री- वेडिंग फंक्शन जैसे महंदी, संगीत, हल्दी आदी 23 सिंतबर को होगा।

आपको बता दें कि राघव और परी ने 13 मई 2023 को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस में सगाई की थी। दोनों की सगाई की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। उस दौरान बहन प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद थीं। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिव सेना नेता आदित्य ठाकरे जैसे लोग सगाई में शामिल हुए थे।

