हेल्दी और फिट रहने के लिए करें इन मुरब्बों का सेवन

punjabkesari.in Tuesday, Feb 06, 2018 - 03:21 PM (IST)

लोग शरीर को सेहतमंद रखने के लिए फ्रैश फ्रूटस का सेवन तो करते ही हैं अगर विटामिन-सी, आयरन, फाइबर, फास्फोरस और प्रोटीन से भरपूर मुरब्बे का इस्तेमाल किया जाए तो यह सेहत के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं। इसे खाने से आपको काम करते हुए थकावट भी नहीं होगी और साथ ही में आपके शरीर में पूरा दिन ऊर्जा भी बनी रहेगी। फलों का मुरब्बा आपके शरीर को हैल्दी रखने के साथ कई तरह के रोगों से भी बचाता हैं। मौसम के अनुसार ही इसका प्रयोग करना चाहिए। आज हम आपको शरीर को हेल्दी रखने के लिए विभिन्न प्रकार के मुरब्बों से होने वालें लाभों के बारे में बताएगें।

1. आंवले का मुरब्बा

PunjabKesari
इसमें विटामिन-सी, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। दिन में 1 या 2 मुरब्बे का सेवन करना चाहिए। यह आपके शरीर को कब्ज, बवासीर, जलन, बढे हुए पित्ते, चमड़ी रोगों से बचाता है। अगर आपको बहुत ही ज्यादा गुस्सा आता है तो 2 मुरब्बे जरूर खाएं। इसके अलावा यह आपके शरीर में पूरा दिन ऊर्जा बनाए रखेगा।

2. सेब का मुरब्बा

PunjabKesari
जिन लोगों को मोटापे और रात को नींद न आने की समस्या है। उनके लिए सेब का मुरब्बा बहुत ही फायदेमंद है। इसमें आयरन, फास्फोरस, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन-बी बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से पूरा दिन शरीर में ठंडक बनी रहती है। यह आपको कई प्रकार के रोगों से भी बचाता है।

3. गाजर का मुरब्बा

PunjabKesari
गाजर खाना तो सेहत के लिए वैसे भी बहुत फायदेमंद होती है अगर इसका मुरब्बा मिल जाए तो इसकी पौष्टिकता और भी बढ़ जाती है। इसके सेवन से डिप्रेशन की समस्या से राहत मिलती है। इसमें आयरन और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाने के कारण यह आंंखो की रोशनी बढ़ाने में बहुत ही मददगार है। यह पेट की गैस और जलन जैसे रोगों को जड़ से खत्म करता है।

4. बेल का मुरब्बा

PunjabKesari
बेल के मुरब्बे में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह शरीर को दिमाग और हृदय रोगों से बचाता है। इसके अलावा यह पेट की समस्याओं जैसे एसिडिटी, अल्सर और कब्ज आदि को भी खत्म करता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static