बच्चों के दांतों में लग जाए कीड़ा तो करें ये घरेलू उपचार

punjabkesari.in Saturday, Dec 30, 2017 - 12:07 PM (IST)

ब्रश न करने और मीठे की अधिक सेवन करने से बच्चों के दातों में कीड़े लगना आम बात है। वैसे तो यह बहुत आम समस्या है लेकिन इसका इलाज न करने पर यह बड़ी बीमारियों का कारण भी बन सकती है। ज्यादातर बच्चों के दातों में कीड़ा लगने की समस्या ब्रश न करने, मीठे के अधिक सेवन, टूथ डिकेय और चॉकलेट के कारण होती है। कीड़ा लगने के कारण बच्चों के दांत कमजोर हो जाते है और दातों में दर्द और खून निकलने जैसी समस्याएं होने लगती है। हालांकि बच्चों के दातों में कीड़ा लगने पर आप इस परेशानी को कुछ असरदार घरेलू उपायों से भी दूर कर सकते है। आज हम आपको बताएंगे कि किन घरेलू उपायों से आप बच्चों के दातों में लगे कीड़ों की प्रॉब्लम को दूर कर सकते है।
 

बच्चों के दातों में कीड़ा लगने के कारण
नियमित ब्रश न करना
मीठे का अधिक सेवन
ज्यादा गर्म चीजों का सेवन
फास्ट फ्रूड या तली चीजों का सेवन
टॉफी या चॉकलेट खाना
पौष्टिक आहार न लेना
कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन D की कमी के कारण

PunjabKesari

बच्चों के दातों में कीड़ा लगने के घरेलू नुस्खें
1. हल्दी

पिसी हुई हल्दी और सरसों के तेल को अच्छी तरह मिक्स करें। रोजाना बच्चों को इससे मंजन करवाएं। दिन में 2 बार ऐसा करने से बच्चों के दांतों में लगे कीड़े मर जाएंगे।

2. फिटकरी
रोजाना फिटकरी को गर्म पानी में घेलकर बच्चों को कुल्ली कराएं। इससे दातों में कीड़े मरने के साथ-साथ बदबू भी खत्म हो जाएगी।

PunjabKesari

3. हींग
हींग को थेड़ा सा गर्म कर लें। अब कॉटन की मदद से इसे बच्चे के कीड़े लगे दातों में रख दें। रोजना बच्चों को ब्रश करवाने के बाद ऐसा करने से दातों में लगी कीड़े की परेशानी दूर हो जाएगी।

4. दालचीनी
पीसी हुई दालचीनी को सरसों के तेल में मिलाकर कॉटन की मदद से बच्चों के दातों पर लगाएं। रोजाना इसे लगाने से दातों में कीड़े की परेशानी दूर हो जाएगी

PunjabKesari

5. लौंग
रोजाना लौंग के तेल को कॉटन में भिगोकर दांतो के खोखले हिस्से में लगाएं। इससे दातों में लगे कीड़े भी नष्ट हो जाएंगे और बच्चें को दर्द से आराम भी मिलेगा।

6. जायफल
जॉयफल के तेल को कॉटन में भिगोकर 5-10 मिनट के लिए दातों पर रखें। इसके बाद हल्के गर्म पानी से बच्चों को कुल्ली कराएं। रोजाना ऐसा करने से दातों में कीड़े की समस्या दूर हो जाएगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static