शुगर लेवल बढ़ने पर शरीर में मिलते हैं ये 7 संकेत

punjabkesari.in Tuesday, Jan 09, 2018 - 04:00 PM (IST)

शुगर लेवल बढ़ने के संकेत : शरीर में शुगर लेवल का बढ़ना या कम होना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। शुगर लेवल (Sugar Level )अनकंट्रोल होने पर शरीर के कई ऑगर्न्स डैमेज भी हो सकते है। इसलिए शरीर में शुगर लेवल का सही होना बहुत जरूरी होता है। वैसे तो ज्यादातर यह परेशानी लगातार काम और स्ट्रेस हो सकता है। मार्किट में मिलने वाली कई चीजों में भी बहुत ज्यादा मात्रा में शुगर पाई जाती है, जिसे आप रोजाना लेते है। इसके अलावा घर पर बने भोजन में भी कम से कम 12 चम्मच चीनी की मात्रा होती है, जो सेहत के लिए खतरनाक है। कुछ लोगों को इसकी जानकारी और लक्षण न पता होने के कारण वो इस इसके प्रति सतर्क नहीं हो पाते लेकिन कुछ साधारण संकेतों से पता लगाया जा सकता है कि आप बहुत अधिक मात्रा में शुगर ले रहें है।

शुगर लेवल कितना होना चाहिए

शरीर में शुगर का स्तर 70 से 110 मिलीग्राम होना चाहिए। शुगर लेवल 110 से 125 तक होने पर भी घबराने की बात नहीं है लेकिन लेवल इससे ज्यादा बढ़ने पर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप इसके लक्षणों को जानकर शुगर लेवल कंट्रोल करें। तो चलिए जानते है शरीर में शुगर लेवल बढ़ने पर क्या-क्या संकेत मिलते है।

PunjabKesari

शुगर लेवल बढ़ने के 7 संकेत

त्वचा में झुर्रियां

समय से पहले चेहरे पर झुर्रियों का पड़ना शुगर लेवल बढ़ने का संकेत होता है। इसके साथ-साथ चेहरे पर दाग-धब्बे, मुंहासे और लाल धब्बे पड़ने लगते है।

लो एनर्जी

शरीर में शुगर बढ़ने पर आपकी ऊर्जा कम हो जाती है। दरअसल शुगर शरीर की सारी ऊर्जा को सोख लेती है, जिससे आपको थकान महसूस होने लगती है। इससे आप थोड़ी दूर चलने या कोई भी काम करके थक जाते है।

PunjabKesari

सूजन

शरीर में शुगर बढ़ने पर बैक्टीरिया पनपने लगते है। इसके कारण खाना खाने के बाद पेट में दर्द, गैस, पेट का फूलना और पेट में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

बार-बार बीमार पड़ना

खून में शुगर लेवल ज्यादा हो जाने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। जिससे बार-बार बीमार पढ़ना या चोट का कई दिनों तक ठीक न होना और ज्यादा यूरिन आना की प्रॉब्लम हो जाती है।

वजन बढ़ना

शरीर शुगर को ऊर्जा में बदल नहीं पाता, जिसके कारण पेट या कमर के आसापस चर्बी इकट्ठी हो जाती है। इसकी के कारण शरीर में मोटापा बढ़ने लगता है।

PunjabKesari

 कमजोर इम्यून सिस्टम

इम्यून सिस्टम का 70% हिस्सा शरीर से बैक्टीरिया को निकालने का काम करता है लेकिन शुगर की मात्रा ज्यादा होने पर यह ठीक से काम नहीं करता। इसी के कारण आपको कब्ज और छोटी-मोटी पेट संबंधित समस्याएं होती रहती है।

अनिद्र

भोजन में शुगर की मात्रा ज्यादा होने पर आपको ठीक से नींद नहीं आती है। इसके अलावा रोजाना अधिक मात्रा में शुगर का सेवन अनिद्रा की समस्या भी पैदा कर सकता है।

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static