ये है सबसे साफ टूरिस्ट स्पॉट (pics)

punjabkesari.in Sunday, Oct 09, 2016 - 10:59 AM (IST)

ऐसी बहुक सी जगहें होती है, जो अपनी साफ-साफाई से जानी जाती है। जी हां, आज हम बात कर रहे गैंगटॉक की। गैंगटॉक भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य सिक्किम की राजधानी, एक बहुत आकर्षक शहर है। जो काफी साफ प्लेस माना जाता है। यहां हर साल टुरिस्टों की बड़ी तदाद लगती है। यहां से कंचनजंघा शिखर की संपूर्ण शृंखला की सुंदर दृश्यावली भी दिखाई देती है। गैंगटॉक सबसे साफ टूरिस्ट स्पॉट के साथ-साथ कई और चीजों के लिए मशहूर है। आइए जानते है कौन-कौन सी चीजों के लिए...

 


1. रूमटेक मोनेस्ट्री

गैंगटॉक में कई विश्वप्रसिद्ध मोनेस्ट्रीज हैं। कुछ बहुत साल पुरानी हैं। रुमटेक मोनेस्ट्री, जिसका निर्माण 1700 में हुआ था और यह पूरे देश का सबसे बड़ा बौद्ध धर्म सीखने का सेंटर है। 

2. यमथंग वैली

यह काफी खूबसूरत प्लेस है। यह जगह चारों ओर से हिमालय से घिरी है। इसे वैली ऑफ फ्लावर्स भी कहा जाता है।

3. टिसोमगो लेक

गैंगटॉक में यह लेक देखने वाला है। यह ऊंचे पहाड़ों से घिरी है।  यहां घूमने का मजा तभी है जब याक सफारी करें क्योंकि यह लेक का पूरा चक्कर लगवाता है। 

4. पमेयंगसे मोनिस्ट्री

यह सिक्क‍िम की दूसरी सबसे पुरानी मोनिस्ट्री है। कुछ अनूठे शिल्प से बनी इस मोनिस्ट्री को लोग दूर-दूर से देखने आते हैं।

5. एमजी मार्ग

गैंगटॉक के मध्य में बसा एमजी मार्ग में आप कई तरह के पकवानों का स्वाद उठा सकते हैं। यहां का खाना और खिड़की से पहाड़ों का व्यू देखकर मजा आ जाता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static