मिश्रित संस्कृति की धरोहर है भारत, इन्हें जानना है नजदीक से तो जरूर देखें ये 5 हेरिटेज साइट

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2024 - 01:53 PM (IST)

हमारा देश मिश्रित संस्कतियों से भरपूर है और ये ही चीज है जो इसे खूबसूरत बनाता है। विदेश से भी लोग यहां की cultural diversity और इतिहास जानने आते हैं , जो यहां पर मौजूद कई सारी हेरिटेज साइट्स से भी पता चलती है। हर साल 18 अप्रैल को World Heritage Day मनाया भी जाता है। इस दिन लोगों को देश के इतिहास और धरोहर के बारे में जागरूक किया जाता है। भारत में ऐसी 40 धरोहर हैं, जिन्हें यूनेस्को से मान्यता मिली हुई है। आज हम आपको ऐसी ही टॉप 5 हेरिटेज के बारे में बताएंगे...

ताजमहल

भारत की शान और दुनिया के अजूबों में शामिल ताजमहल को 17वीं सदी में मुगल शासक शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था।संगमर्मर से बना ये महल वैसे तो मकबरा है, लेकिन लोग इसकी खूबसूरती के दीवाने हैं। इसे प्यार की निशानी के तौर पर भी देखा जाता है।

PunjabKesari

मैसूर पैलेस

कर्नाटक के चर्चित शहरों में से एक है मैसूर। न सिर्फ यहां का मैसूर पाक फेमस है, बल्कि यहां पर मौजूद मैसूर पैलेस भी है जो टूरिस्ट को अट्रैक्ट करता है। इस पैलेस का निर्माण साल 1897 से 1912 के बीच हुआ था। इसका वास्तुकला और गार्डन विदेशियों को भी हैरान करता है। भारतीय संस्कृति को करीब से जानने के लिए ये जगह बेस्ट है। 

ग्वालियर फोर्ट

मध्य प्रदेश में कई सारे टूरिस्ट स्पॉट है और यहां पर आने वाले ग्वालियर फोर्ट को जरूर देखने जाते हैं। ये किला अपनी गजब की वास्तुकला और सबसे अलग इतिहास के लिए मशहूर है। ऐतिहासिक महत्व के साथ- साथ इसकी खूबसूरती भी लोगों को बहुत अट्रैक्ट करती है।

PunjabKesari

हम्पी

दक्षिण भारत में एक ऐतिहासिक गांव है जिसका नाम हम्पी है। ये कर्नाटक में मौजूद है और भारतीय संस्कृति को बेहतरीन तरीके से प्रेजेंट करता है। यहां पर होली भी बहुत धूम- धाम से मनाई जाती है।

फतेहपुर सीकरी

यूपी के रॉयल शहर आगर के फतेहपुर सीकरी मुगलों के इतिहास से जुड़ी धरोहर है। ये मुगल शासक अकबर के समय की है। इसमें इस्लामिक, पर्शियन और भारतीय वास्तुकारों ने काम किया था। इसके नजदीक चर्चित टूरिस्ट स्पॉट बुलंद दरवाजा और जामा मस्जिद भी मौजूद हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static