केदारनाथ जाने का बना रहे हैं Plan तो इन जगहों की भी कर लें सैर

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 03:46 PM (IST)

हर साल शिव भक्त केदारनाथ धाम खुलने का इंतजार करते हैं। यह जगह भारत के सबसे पवित्र धार्मिक यात्रा में से एक मानी जाती है। लाखों लोग हर साल इस जगह की सैर करने के लिए जाते हैं। मंदिर दर्शन के साथ-साथ केदारनाथ के आस-पास की जगहें भी आप घूम सकते हैं। इसके आस-पास पड़ने वाली कई जगहों की सैर आप आसानी से कर सकते हैं। यदि आप भी इस बार केदारनाथ घूमने का सोच रहे हैं तो आज आपको कुछ ऐसी प्लेसेज के बारे में बताते हैं जहां की सैर आप कर सकते हैं। आइए जानते हैं। 

भैरव नाथ मंदिर 

केदारनाथ मंदिर से सिर्फ 5,000 मीटर की दूरी पर स्थित भैरव मंदिर आप घूमने जा सकते हैं। केदारनाथ का यह मंदिर सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक माना जाता है। पहाड़ी चोटी पर होने के कारण यह सैलानियों को खूब पसंद आता है। इस पवित्र मंदिर तक ट्रैकिंग के जरिए आप आसानी से पहुंच सकते हैं। ट्रैकिंग के दौरान आप कई सारे अद्भूत नजारों का आनंद भी ले सकते हैं। इसके अलावा ट्रैकिंग करते हुए फोटोग्राफी के जरिए आप कुछ पल अपने कैमरे में भी कैद कर सकते हैं। 

PunjabKesari

चंद्रशिला गांव 

समुद्र तल से करीबन 4 हजार से भी ज्यादा मीटर की ऊंचाई पर स्थित चंद्रशिला गांव की सैर आप कर सकते हैं। इस गांव के हसीन पहाड़, देवदार के पेड़ और सुहावना मौसम इसकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। इसके अलावा यह गांव ट्रैकिंग के लिए भी काफी मशहूर है। इसके साथ ही चोपता के बीच लगभग 4.5 किलोमीटर का ट्रैक है। ट्रैकिंग के दौरान हिमालय श्रृंखला, नंदा देवी, त्रिशूल, केदार चोटी और चौखंबा चोटियों का हजार भी आप देख सकते हैं। 

वासुकी ताल 

केदारनाथ के आस-पास मौजूद बेहतरीन जगहों में वसूकी ताल भी आता है। हिंदू पौराणिक कथाओं में यह ताल काफी मशहूर है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु ने रक्षा बंधन पर इसी झील में स्नान किया था इसलिए इसे वासुकी झील के नाम से जाना जाता है। हिमालय पर्वत में मौजूद इस झील की खूबसूरती आपको अपनी ओर आकर्षित कर लेगी। यह मंदिर करीबन 8 किमी की दूरी पर स्थित है। ट्रैकिंग के जरिए आप आसानी से यहां पर जा सकते हैं।

PunjabKesari

गौरीकुंड 

गौरीकुंड केदारनाथ के आस-पास घूमने के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। मंदाकिनी नदी के किनारे पर स्थित यह जगह धर्म और मोक्ष का प्रवेश द्वार मानी जाती है। इस जगह को लेकर यह मान्यता है कि देवी पार्वती ने भगवान शिव से शादी करने के लिए यहीं पर कठोर तपस्या की थी। यह स्थान केदारनाथ मंदिर से लगभग 9 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां ट्रैकिंग के जरिए आप आसानी से जा सकते हैं। ट्रैकिंग के दौरान आप यहां पर कई खूबसूरत नजरे भी देख सकते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static