लड़कियों की इन 5 बातों से लड़के करते हैं नफरत! (pics)

punjabkesari.in Thursday, Sep 29, 2016 - 12:48 PM (IST)

किसी ने सच ही कहा कि लड़कों को समझना आसान बात नहीं है। अगर आप सोचती है कि लड़कों को केवल क्रिकट, खाने, घूमने-फिरने के अलावा किसी और चीज में दिलचस्पी नहीं, तो आप गलत सोचती है। लड़के असल में काफी चीजों पर ध्यान देते है। खास करके लड़कियों के फैशन से जुड़ी कई ऐसी बाते होती है, जिनपर वह गौर करते है और कई बाते उनको उनकी पसंद नहीं आती है। आइए जानते है कैसी बातें है, जो लड़कों को पसंद नहीं होती है। 

 

1. रंगीली फैशन की चीजें 

लड़को को हद से ज्यादा रंगों के कलर उबा देते है। ऐसा नहीं कि वो बोरिंग होते है। उनको लड़कियों का ब्लू चीनोज, ग्रीन टी-शर्ट,येलो बैग का एक साथ कैरी करना बिल्कुल पसंद नहीं होता। 

2. हद से ज्यादा मेकअप

लड़को को ज्यादा मेकअप करने वाली लड़कियां पसंद नहीं होती है। उनका मानना है कि मेकअप सिंपल और सटल ही होना चाहिए। 

3. खुशबुओं का खजाना 

वैसे तो लड़को को अच्छी खूशबू पसंद होती है लेकिन इसकी ओवरडोज से वह बहुत ही नफरत करते है। आपका बहुत ज्यादा परफ्यूम उन्हें आपसे दूर कर सकता है। 

4. रियर-व्यू का झमेला 

लड़को को लड़कियों की इस एक बात से ज्यादा नफरत होती है कि वह रियर-व्यू मिरर में बार-बार अपने चेहरे को देखती रहती है। कभी अपनी लिपस्टिक को ठीक करने के लिए तो कभी अपने काजल को। 

5. बाल का हाल

जब आप मिडी या ऐसा कुछ पहन रही है और इनमें से आपकी टांगों के अनचाहे बाल दिखने से वह चिढ़ जाते है। इसलिए ऐसी ड्रैसेज पहनने से पहले वैक्सिंग जरूर करवा लेनी चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static