73 साल की उम्र में भी फिट हैं Zeenat Aman, जानिए उम्र को मात देने के लिए कैसी है उनकी Diet

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2025 - 04:46 PM (IST)

नारी डेस्क: सत्तर और अस्सी के दशक में बॉलीवुड की बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत एक्ट्रेस जीनत अमान आज भी लोगों के दिलों में राज करती हैं। आप शायद यकीन न करें, लेकिन जीनत अमान अब 72 साल की हो चुकी है, और इस उम्र में भी वह बिल्कुल फिट और स्वस्थ हैं। जहां ज्यादातर महिलाएं इस उम्र में बीमारियों का सामना करती हैं और चलने फिरने में परेशानी होती है, वहीं जीनत अमान ने अपनी फिटनेस से सभी को हैरान कर दिया है। उनकी लाइफस्टाइल और फिटनेस के राज ने लोगों को प्रेरित किया है। उनकी फिटनेस का राज एक बिल्कुल सरल और नेचुरल जीवनशैली में छिपा हुआ है। जीनत अमान के अनुसार, उन्होंने अपनी मां से एक बहुत ही महत्वपूर्ण टिप सीखी, जो उन्हें आज भी फिट बनाए रखती है।

मां से मिली फिटनेस टिप: "कम खाओ, ताजा खाओ"

हाल ही में जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपनी फिटनेस का राज अपने फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने लिखा कि, "फूड दरअसल ईंधन है"। वह बताती हैं कि उनके दौर में ना तो न्यूट्रिशनिस्ट होते थे और ना ही डाइटिशियन या पर्सनल ट्रेनर। इस वजह से जीनत ने अपनी मां के टिप्स को अपनाया, जो आज भी उनकी फिटनेस का राज बन चुकी हैं। उनकी मां ने उन्हें एक बहुत ही सरल लेकिन महत्वपूर्ण सलाह दी थी – "कम खाओ और ताजा खाओ"। यही आदतें उन्हें हमेशा फिट और स्वस्थ बनाए रखती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

जीनत अमान ने अपने डाइट प्लान को अपने फैंस के साथ शेयर किया, जिसमें सुबह से लेकर रात तक की खाने की आदतें शामिल हैं।

सुबह का नाश्ता

जीनत अमान अपनी सुबह की शुरुआत एक कप काली चाय से करती हैं। काली चाय के साथ, वह आठ से दस भीगे हुए बादाम खाती हैं। उनका मानना है कि यह नाश्ता उनका मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है। पिछले कुछ सालों में, जीनत ने ब्रेकफास्ट में शेडर चीज के टुकड़ों के साथ सॉरडफ टोस्ट खाना शुरू किया है। इसके अलावा, वह अक्सर स्मैश किया हुआ एवोकाडो भी खाती हैं। अगर देसी नाश्ता पसंद हो, तो जीनत अमान बेसन का चीला या पोहा खाना पसंद करती हैं।

PunjabKesari

लंच

जीनत अमान का लंच उनके लिए दिन का सबसे हैवी और महत्वपूर्ण भोजन होता है। हालांकि, उनके लंच में ज्यादा कुछ खास नहीं होता, लेकिन वो हमेशा पौष्टिक और ताजे भोजन का चुनाव करती हैं। लंच में वह आमतौर पर दाल, सब्जी, रोटी और अन्य कुछ साधारण भोजन खाती हैं। खासतौर पर, जीनत तीखी और खट्टी दाल खाना पसंद करती हैं। वह हरे मसाले में बना आलू मटर भी खाती हैं और कभी-कभी पनीर टिक्का भी लंच में शामिल करती हैं। इसके अलावा, घर में बनी टमाटर की चटनी भी उनका पसंदीदा हिस्सा होता है।

PunjabKesari

इवनिंग स्नैक

जीनत अमान का कहना है कि जितना जरूरी सुबह का नाश्ता होता है, उतना ही जरूरी उनका इवनिंग स्नैक भी होता है। हर रोज़ शाम पांच बजे के आसपास, वह रोस्टेड मखाने खाना पसंद करती हैं। इन मखानों में हल्के मसाले डाले जाते हैं और ये कुरकुरे होते हैं। स्वाद में हल्के होते हुए भी ये मखाने डाइजेस्ट करना बहुत आसान होते हैं। मखाना एक हेल्दी और न्यूट्रिशन स्नैक है, जिसे न्यूट्रिशनिस्ट भी अनुमोदित करते हैं। अगर उन्हें शाम के समय मीठा खाने का मन होता है, तो जीनत अमान थोड़ा सा चॉकलेट खाती हैं। हालांकि, वह बहुत ज्यादा मीठी चीजें खाने से बचती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्होंने अपने जीवन से मीठे को पूरी तरह से हटा दिया है।

PunjabKesari

जीनत अमान का फिटनेस मंत्र

जीनत अमान के जीवन का सबसे बड़ा मंत्र है "कम खाओ और ताजा खाओ"। उनकी यह जीवनशैली ना केवल उन्हें फिट और स्वस्थ बनाए रखती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि सही आहार और संतुलित जीवनशैली से किसी भी उम्र में अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखा जा सकता है।

समय के साथ उनकी आदतें और आहार में बहुत कम बदलाव आए हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने स्वास्थ्य और फिटनेस से समझौता नहीं किया। यही कारण है कि जीनत अमान आज भी अपनी बिंदास और बेफिक्र जिंदगी जी रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static