मां की अस्थियां विसर्जित करते हुए फूट-फूटकर रोए बेटे जायद खान, संजय खान भी हुए भावुक
punjabkesari.in Tuesday, Nov 18, 2025 - 12:34 PM (IST)
नारी डेस्क : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय खान की पत्नी जरीन खान का 7 नवंबर, 2025 को 81 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ, जिसके बाद उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया गया। संजय खान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा किया, जिसमें वह और उनका परिवार जरीन खान की अस्थियां विसर्जित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सबसे ज्यादा सुर्खियां उनके बेटे जायद खान की वजह से बनीं, जो मां की अस्थियां विसर्जित करते समय फूट-फूटकर रोते नजर आए। संजय खान भी भावुक हुए और वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कर यादें ताजा कीं।
जरीन खान की जिंदगी और योगदान
जरीन खान 1960-70 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस, मॉडल और कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं। उन्होंने 1963 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘तेरे घर के सामने’ में देव आनंद के साथ काम किया। इसके बाद फिल्म ‘एक फूल दो माली’ में उन्होंने कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर योगदान दिया।
जरीन खान के चार बच्चे हैं: सुजैन खान, जायद खान, सिमोन और फराह खान अली।
निधन की वजह
जरीन खान लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं। उन्होंने 7 नवंबर की सुबह मुंबई में अपने घर पर अंतिम सांस ली। बता दें की जरीन का अंतिम संस्कार जूहू श्मशान घाट में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ। इस दौरान इंडस्ट्री के कई लोग और करीबी दोस्त उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। जायद खान ने अपने माता-पिता की मौजूदगी में अंतिम विदाई की रस्में निभाईं, जिसमें संजय खान और सुजैन खान सहित परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे।

