नॉनवेज खाने वालों के लिए खास Yogurt Chicken Roast

punjabkesari.in Friday, Oct 06, 2017 - 03:59 PM (IST)

नॉनवेज खाने के शाैकीन हैं, ताे अाज हम अापको एक खास रेसिपी बताएंगे, जिसे अाप घर पर अासानी से बना सकते हैं। इस रेसिपी का नाम है Yogurt Chicken Roast। ताे अाइए जानते है इस टेस्टी रेसिपी को बनाने की विधि।

सामग्रीः- 
चिकन लेग्स - 450 ग्राम
काली मिर्च - स्वादानुसार
नमक - स्वादानुसार
नीबू का रस - स्वादानुसार
दही - 370 ग्राम 
लहसुन - 1 बड़ा चम्मच
धनिया - 1 बड़ा चम्मच
नीबू का छिलका - 1/2 छाेटा चम्मच(कद्दूकस किया)
चिली फ्लेक्स - 1 छाेटा चम्मच
नीबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
मिक्सड हर्बस - 1 छाेटा चम्मच
नमक - 1/2 छाेटा चम्मच
काली मिर्च - 1/2 छाेटा चम्मच
अॉलिव अॉयल - 1 छाेटा चम्मच
अॉलिव अॉयल - लगाने के लिए

विधिः-
1. सबसे पहले चिकन लेग्स लें और उन पर दाेनाें तरफ से कट लगाएं।  
2. इसके बाद इस पर स्वादानुसार काली मिर्च और नमक छिड़कें। 
3. फिर चम्मच की सहायता से नीबू के रस की कुछ बूंदे इस पर डालें और हाथ से सारी सामग्री काे इसके सभी तरफ फैला दें। 
3.अब इसे 10 - 15 मिनट के लिए रख दें।
4. एक बाउल में 370 ग्राम दही, 1 बड़ा चम्मच लहसुन, 1 बड़ा चम्मच धनिया, 1/2 छाेटा चम्मच कद्दूकस किया हुअा नींबू का छिलका, 1 छाेटा चम्मच चिली फ्लेक्स, 1 चम्मच नींबू का रस, 1 छाेटा चम्मच मिक्सड हर्बस, 1/2 छाेटा चम्मच नमक, 1/2 छाेटा चम्मच काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
5. इस मिश्रण में चिकन लेग्स डालने के बाद 1 चम्मच अॉलिव अॉयल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और इसे 3 घंटे के लिए रख दें।
6. अब एक बेकिंग ट्रे लें उस पर ब्रश की सहायता से अॉलिव अॉयल लगाएं।  
7. फिर ट्रे पर चिकन लैग्स रखें और बचा हुअा मिश्रण थाेड़ा सा इस पर डाल दें।
8. इसके बाद इस पर अॉलिव अॉयल की कुछ बूंदे डालें।
9. अाेवन काे 350°F/180°C पर प्रीहीट करें और बेकिंग ट्रे काे 30 मिनट के लिए इसमें रख दें। 
10. अापका Yogurt Chicken Roast तैयार है। गर्मा-गर्म परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static