नॉन वेज खाने के हैं शाैकीन, ताे घर पर बनाएं पेशावरी मटन
punjabkesari.in Thursday, Nov 16, 2017 - 12:31 PM (IST)
अगर अाप भी उन लाेगाें में से एक हैं, जाे नॉन वेज खाने के बेहद शाैकीन हैं। ताे इस बार अाप घर पर पेशावरी मटन बना सकते हैं। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-
सामग्रीः-
घी - 3 चम्मच
हड्डी के साथ मटन - 1 किलोग्राम
लहसुन का पेस्ट - 1 छाेटा चम्मच
अदरक का पेस्ट - 1 छाेटा चम्मच
नमक - छोटा डेढ़ चम्मच
टमाटर - 450 ग्राम
काली मिर्च - 1 छाेटा चम्मच
हरी मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
धनिया - 1 बड़ा चम्मच
विधिः-
1. एक कड़ाही में 3 बड़े चम्मच घी डालकर तेज अांच पर गर्म करें। इसमें 1 किलोग्राम हड्डियाें के साथ मटन डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
2. इसके बाद इसमें 1 चम्मच लहसुन पेस्ट, 1 चम्मच अदरक का पेस्ट, छोटा डेढ़ चम्मच नमक डालकर 5 मिनट तक हिलाते रहे।
3. फिर इसे ढक्कन के साथ कवर करके 20 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में इसे हिलाते रहे।
4. अब इसमें 450 ग्राम टमाटर डालकर फिर से ढक्कन के साथ कवर करें और 10-15 मिनट तक पकाएं।
5. बाद में टमाटर का छिलका उतार दें और इसे मिश्रण में अच्छे से मिक्स करें।
6. इसे दाेबारा 45 मिनट तक पकाएं, जब तक कि सारी सामग्री अच्छे से मिक्स न हाे जाए।
7. इसमें 1 चम्मच काली मिर्च, 1 चम्मच हरी मिर्च, 1 चम्मच धनिया डालकर मिलाएं।
8. अापका पेशावरी मटन तैयार है, इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।