पहले उतारे कपड़े, फिर खून निकालकर किया तंत्र-मंत्र... इस विधवा की कहानी सुन कांप जाएगी रूह
punjabkesari.in Monday, Jul 21, 2025 - 07:06 PM (IST)

नारी डेस्क: इंसान का दिल अब पत्थर का बनता जा रहा है, उसे दूसरों के मान-सम्मान की परवाह ही नहीं रही है। जिस देश में नारी को देवी का रूप माना जाता है, वहीं अब सबसे ज्यादा नारी का ही अपमान हो रहा है। कुछ लोगों की मानसिकता ऐसी है वह महिला को सम्मान देना तो दूर उसकी इज्जत की धज्जियां उड़ाने में देर नहीं लगाते। अब झारखंड में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, यहा एक विधवा महिला के साथ जो हुआ वह बेहद ही शर्मनाक था।
यह भी पढ़े: Liver का रखवाला और Malaria का दुश्मन है ये कड़वा पत्ता
झारखंड के हजारीबाग जिले में उस समय अफरा- तफरी मच गई जब एक औरत के साथ दरिंदगी की गई। यहां पति को खो चुकी विधवा महिला के घर में घुसकर उसे निर्वस्त्र कर पीटा गया, उसे प्रताड़ित करने के लिए उसके शरीर के कई हिस्सों को ब्लेड से काटकर खून निकाला। इतना ही नहीं तांत्रिक अनुष्ठान के लिए उसे जबरन बिहार के गया ले जाकर उसका सिर मुंडवा दिया गया।
यह भी पढ़े: स्कूल के उपर क्रैश हुआ एयरफोर्स का फाइटर जेट
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे डायन बताकर उसके साथ मारपीट की गयी. सिर मुड़वा दिया गया. निर्वस्त्र करके घुमाया और 20 हजार रुपए दंड भी लिये। महिला की शिकायत के अनुसार 18 जुलाई की रात करीब 10 बजे आरोपी पीड़िता के घर में घुस गये. डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए पीड़िता को निर्वास्त्र कर उसके साथ मार-पीट करने लगे। पीड़िता के शरीर को जगह-जगह ब्लेड से काट दिया गया और फिर वह लोग तंत्र-मंत्र करने लगे। यह तमाशा करीब तीन घंटे तक चलता रहा लेकिन उन्हें कोई रोकने वाला नहीं था। पुलिस ने कहा कि इस अमानवीय कृत्य में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।