मशहूर सिंगर ने खोला अपने गंजेपन का राज, बोले- “मैं पूरी तरह गंजा हूं”

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 01:16 PM (IST)

नारी डेस्क : पॉपुलर रैपर Yo Yo Honey Singh ने हाल ही में अपने लुक और हेल्थ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। लंबे समय से उनके बालों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होती रही, लेकिन अब खुद हनी सिंह ने बताया है कि वे पूरी तरह गंजे हैं और विग पहनते हैं। उनके इस बयान ने फैंस को हैरान कर दिया है।

पॉडकास्ट में किया खुलासा

हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान हनी सिंह ने अपनी मानसिक और शारीरिक सेहत को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि बाइपोलर डिसऑर्डर के इलाज के दौरान उन्हें कई सालों तक भारी दवाइयां लेनी पड़ीं, जिसका असर उनके शरीर और बालों पर पड़ा। उन्होंने कहा, “मैं सात साल तक हैवी दवाइयों पर था। मेरा वजन 105 किलो हो गया था और मेरे सारे बाल चले गए थे। ये नकली बाल हैं, मैं पूरी तरह गंजा हूं। ये विग है।”

PunjabKesari

7 साल तक इंडस्ट्री से रहे दूर

Yo Yo Honey Singh ने बताया कि एक समय ऐसा था जब उनके गाने हर जगह छाए रहते थे, लेकिन अचानक वे इंडस्ट्री से गायब हो गए। उन्होंने खुद को लोगों से दूर कर लिया था। रैपर ने बताया कि उन्होंने कई साल तक फोन इस्तेमाल नहीं किया, टीवी नहीं देखा, इंटरनेट से दूरी बना ली, दोस्तों और लोगों से मिलना बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहते थे कि उनके फैंस उन्हें उस हालत में देखें।

PunjabKesari

फैंस ने बताया “कमबैक किंग”

हनी सिंह के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनका समर्थन कर रहे हैं। कई लोग उन्हें “रियल फाइटर” और “कमबैक किंग” कह रहे हैं। फैंस का कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से बाहर निकलकर शानदार वापसी की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static