10 सितंबर से शुरू होगा गणेश चतुर्थी उत्सव, राशि अनुसार ऐसे करें बप्पा की पूजा

punjabkesari.in Thursday, Sep 09, 2021 - 02:28 PM (IST)

भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को प्रथम पूजनीय गणेश का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। पूरे 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में लोग पूरी श्रद्धा से गणपति जी की पूजा करते हैं। साथ ही अलग-अलग चीजों का भोग लगाते हैं। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, राशि अनुसार बप्पा की पूजा करने से मनचाहा फल मिलता है। चलिए जानते हैं राशि अनुसार भगवान गणपति की पूजा करने का तरीका...

मेष राशि

इस राशि के लोग वक्रतुंड गणेशजी की पूजा करें। साथ ही रोजाना 'ओम गं गणपतये नम:' मंत्र का 108 बार जप करें। भगवान को नियमित रूप से मोतीचूर के लड्डू चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है।

वृषभ राशि

इस राशि के जातक गणेशोत्सव दौरान बप्पा के विघ्न विनाशक रूप की पूजा करें। भोग में उन्हें नारियल के लड्डू बनाकर अर्पित करें। इसके साथ ही 'ओम ह्रीं ग्रीं ह्रीं' मंत्र का 108 बार जप करें।

PunjabKesari

मिथुन राशि

मिथुन वालों को विनायक गणेश जी की पूजा करने से लाभ होगा। ये लोग इस दौरान रोजाना मूंग के लड्डू बनाकर बप्पा को भोग लगाएं। फिर प्रसाद के तौर पर इसे सभी को बांटें और खुद भी खाएं। इसके साथ ही पूजा दौरान 'ओम श्रीं श्रियैः नमः के मंत्र' का 108 बार जप करें। इन लोगों को श्री सूक्त का पाठ करने से भी लाभ होगा।

कर्क राशि

इस राशि के लोग गणेश चतुर्थी के 10 दिन लक्ष्मी गणेश की पूजा करें। भगवान गणपति को मोदक के लड्डू बनाकर भोग लगाएं। फिर इसे गरीबी में बांट दें। पूजा दौरान 'ओम एकदंताय हुं' मंत्र का 108 बार जप करें। इन शुभ दिनों में बेसहारा व गरीबों को चावल का दान करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग शक्तिविनायक गणेश की अराधना करें। रोजाना बप्पा को मिश्री के लड्डूओं का भोग अर्पित करें। इसके साथ ही 'ओम एकदंताय नम:'  मंत्र का 108 बार जप करें। अपने सामर्थ्य अनुसार रोजाना थोड़ा-थोड़ा गेहूं और गुड़ दान करें।

कन्या राशि

ये लोग बप्पा के हरिद्रा गणेश की पूजा करें। साथ ही रोजाना बप्पा को दूध और फल से खीर बनाकर चढ़ाएं। इसके बाद खीर का प्रसाद घर की सबसे बड़ी महिलाओं को खिलाकर ही बांटें। पूजा दौरान 'ओम गं गणपतयै नमः' मंत्र का जप करें। इसके साथ ही इन शुभ दिनों पर जरूरतमंदों को सफेद रंग के कपड़े दान में दें।

तुला राशि

इस राशि के लोग सौभाग्य गणेश की पूजा करें। बप्पा को रोजाना गुड़ के मोदक बनाकर भोग लगाएं। साथ ही 'ओम श्रीं गं सौभाग्य गणपतेय वरवरदं सर्वजनं में वशमानाय स्वाहा' मंत्र का 108 बार जप करें। इन शुभ दिनों पर गाय को घास खिलाना शुभ रहेगा।

PunjabKesari

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग लंबोदर गणेश की पूजा करने के साथ बप्पा को रोजाना किशमिश और तिल से बने लड्डू चढ़ाएं। पूजा दौरान 'ओम लम्बोदराय नमः'  मंत्र का 108 बार जप करें। साथ ही गरीब बच्चों को किताब और पढ़ने का अन्य सामान दान करें।

धनु राशि

ये लोग इस बार गणेश चतुर्थी पर बप्पा के विघ्न विनाशक रूप की पूजा करें। गणपति जी को रोजाना मूंग की दाल के लड्डू भोग लगाने के साथ 'ओम गं गणपतयै नमः' मंत्र का 1-8 बार जप करें। इसके साथ ही बेसहारा व गरीबों को जरूरत की चीजें दान करें।

मकर राशि

इस राशि के लोग बप्पा के उमापुत्राय गणेश स्वरूप की पूजा करें। साथ ही रोजाना 'ओम विकटाननाय नम:' मंत्र का 108 बार जप करें। इसके साथ ही बप्पा को कृष्ण कांता के फूल चढ़ाएं।

PunjabKesari

कुंभ राशि

ये लोग इस बार गणेश जी के सर्वेश्वराय रूप की पूजा करें। बप्पा को रोजाना तिल के लड्डू का भोग लगाएं। साथ ही 'ओम सर्वेश्वराय नमः' मंत्र का जप करें। इसके साथ ही गरीब, बेसहारा लोगों को साबुन, वस्त्र, अन्न आदि जरूरत का सामान दान करें।

मीन राशि

मीन राशि के लोग हरिद्रा गणेश की पूजा करें। रोजाना मोदक के लड्डू का भोग लगाकर छोटे बच्चों में बांटें। पूजा में 'ओम गं गणपतये नम:' मंत्र का 108 बार जप करें। इस दौरान कंबल, पुस्तक, चावल आदि का दान करें।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static