Lord Ram Statue: गोवा या अयोध्या- भगवान श्रीराम की सबसे ऊंची प्रतिमा आखिर कहां है?

punjabkesari.in Saturday, Nov 29, 2025 - 05:31 PM (IST)

नारी डेस्क: भगवान श्रीराम की प्रतिमाओं को लेकर देशभर में अक्सर चर्चा होती रहती है। हाल ही में एक बार फिर यह सवाल सामने आया है कि भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा कहां स्थित है गोवा में या अयोध्या में? इसका जवाब मिला 28 नवंबर 2025 को, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में भगवान राम की एक भव्य और विशाल प्रतिमा का अनावरण किया।

गोवा में अनावरण हुई 77 फीट ऊंची कास्य प्रतिमा

शुक्रवार, 28 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री मोदी ने श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ (South Goa) में आयोजित 550वें वर्ष के समारोह के दौरान भगवान राम की 77 फुट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया। यह प्रतिमा कांस्य (Bronze) से बनी है और वर्तमान में एशिया की सबसे ऊंची भगवान राम की प्रतिमा मानी जा रही है।

अयोध्या की रामलला मूर्ति से तुलना क्यों हो रही है?

राम भक्तों के बीच भगवान राम की मूर्तियों को लेकर उत्सुकता पुरानी है। 22 जनवरी 2024 को जब अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की 51 इंच ऊंची दिव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, तब भी लोगों में काफी उत्साह देखा गया था। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि-  अयोध्या की मूर्ति एक "उत्कीर्ण दिव्य मूर्ति" है, जबकि गोवा की प्रतिमा एक "विशालकाय बाहरी प्रतिमा" है, जिसकी ऊंचाई 77 फीट है। इसलिए दोनों की तुलना आकार के आधार पर नहीं की जा सकती, बल्कि उद्देश्य और शैली अलग-अलग हैं।

सबसे ऊंची भगवान राम प्रतिमा—अब गोवा में

दुनियाभर में भगवान राम के कई मंदिर और प्रतिमाएं स्थित हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से अब तक स्थापित सबसे ऊंची भगवान राम की प्रतिमा वही है, जिसका अनावरण गोवा में किया गया है।

ऊंचाई: 77 फीट

सामग्री: कांस्य (Bronze)

स्थान: दक्षिण गोवा, श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ परिसर यह ऊंचाई किसी भी अन्य राम प्रतिमा से अधिक है, इसलिए इसे अब तक की सबसे ऊंची भगवान राम की प्रतिमा घोषित किया गया है।

प्रतिमा किसने बनाई?—'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के मूर्तिकार

गोवा में स्थापित भगवान राम की यह प्रतिमा देश के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने बनाई है, जो 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' जैसी ऐतिहासिक कृति के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी कला की बारीकियां इस प्रतिमा में भी साफ दिखाई देती हैं ऊंचाई, सौंदर्य और शिल्पकला का अनोखा मिश्रण।

सबसे ऊंची भगवान राम प्रतिमा कहां है?

अयोध्या — 51 इंच की रामलला मूर्ति (मंदिर के गर्भगृह में)
गोवा — 77 फीट की भगवान राम की कास्य प्रतिमा (सबसे ऊंची प्रतिमा)

इसलिए, भारत में भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा अब गोवा में स्थित है, जिसका अनावरण पीएम मोदी ने 28 नवंबर 2025 को किया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static