Women Care: रोज खाएं ये 5 सुपर फूड्स, जो दिल को रखेंगे हर उम्र में फिट

punjabkesari.in Wednesday, Sep 29, 2021 - 01:40 PM (IST)

दिल हमारे शरीर का मुख्य हिस्सा है। इससे ही पूरे शरीर में ऑक्सीजन व खून का संचार होता है। इसके लिए अपनी डेली डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। मगर महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती है। ऐसे में उन्हें दिल संबंधी समस्याएं होने का खतरा रहता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं में दिल की बीमारी व हार्ट अटैक आने के लक्षण पुरुष के मुकाबले अलग होते हैं। इसलिए महिलाओं में दिल संबंधी समस्या का पता भी देरी से चलता है। वहीं इससे बचने के लिए आप डेली डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल कर सकती है। चलिए आज हम आपको महिलाओं को हार्ट अटैक के लक्षण व हेल्दी डाइट के बारे में बताते हैं...

लक्षण

. सीने और स्तन में दर्द
. शरीर के ऊपरी हिस्से गर्दन, पीठ, दांत, बाजूओं, कंधे की हड्डी में दर्द
. घबराहट, बेचैनी, जी मचलाना, सिरदर्द, चक्कर आदि लक्षण पुरुषों को मुकाबले अधिक नजर आना
. सांस लेने में दिक्कत होना
. 50 के बाद महिलाओं में हॉर्मोन्स के बदलाव के कारण अचानक आना आम बात है। मगर यह कई बार हार्ट अटैक की ओर इशारा भी करता है।
. जबड़े के पास की नसें दिल से निकलती है। इसलिए यहां दर्द होना हार्ट अटैक आना का एक लक्षण हो सकता है।

ऐसे में इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की जगह तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी है।

PunjabKesari

चलिए अब हम आपको कुछ हेल्दी चीजों बताते हैं, जिसे आप अपनी डेली डाइट में शामिल करके दिल को हेल्दी रख सकती है।


रोजाना खाएं मुट्ठीभर ड्राई फ्रूट

ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होते हैं। रोजाना मुट्ठीभर सूखे मेवे खाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। ऐसे में दिल की बीमारियों का खतरा कम रहता है। इसके अलावा इससे इम्यूनिटी तेज होती है। थकान, सुस्ती, कमजोरी दूर होकर दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है।

PunjabKesari

साल्मन फिश

मछली में ओमेगा- 3 व 6 फैटी एसिड होता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार साल्मन फिश दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसके सेवन से दिल की बीमारियों, स्ट्रोक, हाइपरटेंशन, डिप्रेशन, ज्वाइंट पेन आदि से बचाव रहता है। इसलिए दिल को हेल्दी रखने के लिए हफ्ते में बार इसका जरूर सेवन करें। इसके साथ ही मछली में विटामिन ई अधिक होता है। ऐसे में यह स्किन, बाल व आंखों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है।

ब्लू बेरीज

एक्सपर्ट के मुताबिक, बेरीज के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। रोजाना बेरीज का सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है। साथ ही इससे जुड़ी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। आप इसे फ्रूट सैलेड, जूस, स्मूदी, केक आदि में शामिल कर सकती है।

PunjabKesari

ग्रीन-टी

ग्रीन-टी एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी तेज होती है। दिल बेहतर तरीके से काम करता है। शोध के मुताबिक, रोजाना 1-2 कप ग्रीन टी पीने से हार्ट अटैक का खतरा 20 प्रतिशत तक कम हो जाता है।

ब्रोकली

ब्रोकली में हाई कैरोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखते हैं। इसके साथ ही इसके सेवन से हार्ट ब्लॉकेज का खतरा कम होता है। आप इसे सब्जी, सलाद, जूस, सूप आदि की तरह डेली डाइट में शामिल कर सकती है।

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static