World Baking Day: बच्चों से बनवाएं ये 2 आसान व यम्मी डिशेज

punjabkesari.in Monday, May 17, 2021 - 02:14 PM (IST)

हमेशा से ही बच्चों को किचन में जाने से मना किया जाता है। असल में, इसके पीछे का कारण है कि गैस व चाकू से बच्चे को कोई नुकसान ना हो जाए। मगर आप अपने बच्चों से कुछ बेक करवा सकती है। इससे बच्चों को किसी भी तरह का ज्यादा नुकसान होने से भी बचाव रहता है। वहीं दुनियाभर में आज 'World Baking Day' मनाया जा रहा है। तो चलिए आज हम आपको 2 खास डिशेज बताते हैं, जिसे आप अपनी मदद व देखरेख से बच्चों से आसानी से बनवा सकते हैं। 

1. कप केक 

 

सामग्री

मैदा -120 ग्राम
दही- 1/4 कप
दूध- 1/4 कप
चीनी- 1/2 कप
बेकिंग सोडा- 1/2 छोटा चम्‍मच
बेकिंग पाउडर- 1/2 छोटा चम्‍मच
मक्खन- 85 ग्राम (पिघला हुआ) 
2 अंडे का सफेद भाग 
नमक - चुटकीभर
वैनिला एसेंस- 1 छोटा चम्‍मच
गार्निश के लिए- क्रीम

PunjabKesari

विधि

. सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर गर्म कर लें। 
. अब एक बाउल में सभी सामग्री अच्छे से मिलाएं।
. डिस्पोजल कप केक मोल्ड में तैयार मिश्रण डालकर ओवन में 20-25 मिनट तक बेक करें। 
. ठंडा करके इसे क्रीम से गार्निश करके सर्व करें।

2. बेक्ड मैक्सिकन आलू 

 

सामग्री

आलू- 4 बड़ा 
कॉर्न- 100 ग्राम 
मक्खन- 1 बड़ा टुकड़े 
शिमला मिर्च-1/2 (कटी हुई) 
खीरा- 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)
लहसुन- 1/2 छोटा चम्मच
मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
तेल- 2 छोटे चम्मच
नमक- 2 छोटे चम्मच

PunjabKesari

वि​धि

. सबसे ओवन को प्रीहीट करें। 
. आलू को धोकर ऊपर से तेल व नमक लगाकर 1 घंटा ओवन में बेक करें। 
. अब आलू को बीच से काटें और गूदा निकालकर इसमें मक्खन लगाएं।
. बाकी की सामग्री को एक बाउल में मिक्स करें।
. मिश्रण का 1 बड़ा चम्मच आलू के अंदर भरकर 10-20 मिनट कर बेक करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static