दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये,  रक्षा बंधन पर मिलेगा तोहफा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 01:44 PM (IST)

नारी डेस्क: दिल्ली सरकार महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकार रक्षा बंधन के दिन महिला समृद्धि योजना लागू करने जा रही है। इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर दिल्ली की 21-60 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। सरकार ने इस योजना के लिए एक पंजीकरण पोर्टल भी तैयार किया है और महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के मकसद से एक मोबाइल ऐप शुरू करने की योजना बना रही है।
 

यह भी पढ़ें:  पत्नी ने टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन लगाकर उजाड़ दिया अपना ही सुहाग
 

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा था कि योजना लागू करने में कुछ समय लग सकता है। सरकार इसे पूरी तैयारी के साथ लागू करेगी, ताकि फायदा सभी पात्र और जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचे। जब योजना शुरू हो तो यह चलती रहे और पात्र महिलाएं योजना के साथ जुड़ी रहें। 21-60 साल की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को इसके लाभ मिलेगा, जिनकी ₹2.50-3 लाख तक परिवार की वार्षिक आय होनी चाहिए ₹5110 करोड़ का फंड इस योजना के लिए रखा गया है। राशन कार्ड धारक महिलाओं को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी। सरकारी नौकरी, इनकम टैक्स, सरकारी पेंशन लेने और फोर व्हीलर रखने वाली महिलाएं योजना के दायरे से बाहर हैं। 


यह भी पढ़ें:  कैसे पहचानें आपको वायरल हुआ है या डेंगू? बुखार के साथ सिरदर्द हो तो करवा लो टेस्ट
 

यह योजना 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के मुख्य वादों में से एक थी। उम्मीद है कि इससे राजधानी में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लगभग 17 लाख महिलाओं को फायदा होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाला महिला एवं बाल विकास विभाग इस योजना को लागू करेगा। सूत्रों ने बताया कि पहले इस योजना की घोषणा एक जून को होने की उम्मीद थी। पंजीकरण पोर्टल तैयार कर लिया गया है और योजना के औपचारिक रूप से शुरू होने के कुछ ही समय बाद इसके शुरू होने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static