वुमन्स डे पर घर की महिलाओं के लिए बनाएं स्पैशल रेसिपी

punjabkesari.in Sunday, Mar 07, 2021 - 09:49 AM (IST)

हर साल 8 मार्च को 'Women's Day मनाया जाता है। ऐसे में आप अपनी वाइफ को खुश करने के लिए घर पर ही स्ट्रॉबेरी मूज बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

स्ट्रॉबेरी मूज की सामग्री-

दूध- 400 मि.ली.
चीनी- 100 ग्राम 
बटर- 90 ग्राम 
स्ट्रॉबेरी प्यूरी- 250 मि.ली.
अंडे का पीला भाग- 55 ग्राम 
जिलेटिन- 14 ग्राम 
डबल क्रीम- 450 मि.ली.

गार्निश के लिए-

चॉकलेट- जरूरत अनुसार
स्ट्रॉबेरी- जरूरत अनुसार (कटी हुई)

PunjabKesari

बनाने की वि​धि- 

1. एक पैन में दूध और बटर डालकर उबालें। 
2. अलग बाउल में अंडे के पीले भाग और चीनी मिलाएं। 
3. फिर इसे दूध के मिश्रण में मिलाकर धीमी आंच पर गाढ़ा होने दें।
3. इसमें जिलेटिन मिक्स करके स्ट्रॉबेरी प्यूरी मिलाएं। 
4. मिश्रण को ठंडा करके इसके बीच डबल क्रीम लगाएं। 
5. मिश्रण को पहले स्पंज शीट लगाकर रिंग में पलटें।
6. इसे सेट होने के लिए रातभर फ्रीज में रखें। 
7. इसे चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी से गार्निश करके सर्व करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static