कुदरत का करिश्मा: महिला ने एक साथ 6 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टरों के छूटे पसीने

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2024 - 11:57 AM (IST)

पाकिस्तान के रावलपिंडी से एक बेहद हैरान करने वाले खबर आई है। जहां महिलाओं को एक बच्चे को जन्म देने में हाथ- पैर फूल जाते हैं, वहीं पाकिस्तान में एक महिला ने एक साथ 6 बच्चों को जन्म दिया। इसे मेडिकल भाषा में सेक्सटुपलेट्स कहा जाता है। डॉक्टर के मुताबिक दोनों महिला और बच्चा स्वस्थ हैं। महिला को गुरुवार रात को लेबर पेन के चलते हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। लंबे ऑपरेशन के बाद महिला ने सेक्सटुपलेट्स यानी 6 बच्चों को जन्म दिया। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। इनमें 4 लड़के और 2 लड़कियां हैं।

लंबा चला था ऑपरेशन

पाकिस्तान के मीडिया चैनल की मानें तो, ऑपरेशन लंबा चला था। अब मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। महिला ने 4 लड़के और 2 लड़कियों को जन्म दिया है। उन्होंने अभी भी ICU में निगरानी में रखा जा रहा है। बता दें, इस महिला का नाम जनीत है। गुरुवार को लेबर पेन के बाद पति वहीद ने उन्हें रावलपिंडी के अस्पताल में भर्ती करवाया। ये ऑपरेशन लंबा चला था, जिसके बाद महिला ने 1-1 करके 6 बच्चों को जन्म दिया। 

PunjabKesari

डॉक्टरों ने जताई खुशी

लेबर रूम में मौजूद डॉक्टर ने कहा कि ये कोई सामान्य डिलीवरी नहीं थी, इसमें काफी जटिलताएं आईं। बच्चों की मां को भी डिलीवरी के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी। इस चमत्कार के बाद से डॉक्टर और स्टाफ काफी खुश हैं। डॉक्टर ने कहा, आखिरकार भगवान ने मां और बच्चों की जान बचा ली।

PunjabKesari

क्या होता है सेक्सटुपलेट्स

जिन लोगों को नहीं पता है बता दें, सेक्सटुपलेट्स 6 संतानों का एक ग्रुप है, जो एक ही जन्म से पैदा होता है। ये काफी कठिन प्रक्रिया है और 4.7 बिलियन लोगों में से किसी एक को ही सेक्सटुपलेट्स होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static