Japan का अजीबो-गरीब आइलैंड जहां महिलाओं पर है बैन, वजह कर देगी शर्म से लाल!
punjabkesari.in Saturday, Mar 04, 2023 - 03:59 PM (IST)

आज के समय में महिला हो या पुरुष हर किसी को बराबरी का मौका मिल रहा है। जो काम पुरुष कर सकते हैं। लेकिन रिवाजों के मामलों में ये बात एकदम फेल हो जाती है। दुनिया में ऐसी कई जगह हैं, जहां महिलाओं के घूमने पर बैन है। जापान में एक ऐसी ही जगह है, जहां महिलाओं के आने पर बैन लगाया हुआ है। चलिए जानते हैं कौन सी है वो जगह..
जापान में है ये आइलैंड
जापान में एक आइलैंड है, जहां महिलाओं के जाना पर बैन है, यहां यहां शिंटो धर्म के रिवाज का पालन किया जाता है। यहां पुरुषों के भी आने पर एक रिवाज को फॉलो करना पड़ता है।
पुरुषों के लिए है अजीब सा रिवाज
यहां आने से पहले कोरिया स्ट्रेट के पानी से नहाना होता है, इसमें पुरुष पूरी तरह से नग्न हो जाते हैं। नहाने के बाद ही आइलैंड में कदम रखते हैं। इसके बाद ही उन्हें कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है।
आईलैंड क्यों है पवित्र?
आईलैंड में एक 17 वीं सदी का मंदिर बना है और मान्यता के अनुसार यहां नाविकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना होती थी। यहां Okitsu shrine बनाई गई है, जहां पर खास तरीके से पूजा होती है।
आईलैंड के बारे में नहीं बता सकते
यहां पर आने वाले पुरुषों को आईलैंड भी एक सही तरीके से छोड़ना पड़ता है। वो यहां से कोई भी चीजें अपने साथ लेकर नहीं जा सकते और ना ही अपना अनुभव किसी से शेयर कर सकते हैं। रिपोर्ट्स का तो यहां तक कहना है कि इस आईलैंड में सोना-चांदी, मूर्तियां आदि को रखा गया है।
साल में एक ही दिन खुलता है आइलैंड
इस साल में जाने के लिए करीबन 200 लोगों को चुना जाता है और 27 मई को यहां पूजा की जाती है। नियमों का पालन करते हुए यहां सभी को प्रार्थना करनी पड़ती है।
महिलाओं का आना क्यों है मना
यहां हजारों साल पुरानी एक मान्यता के अनुसार महिलाओं का आना इसलिए मना है, क्योंकि इसे एक खतरनाक जगह मानते हैं। सुरक्षा की वजह से उन्हें रोका जाता है। एक महंत का कहना है कि वो हजारों साल पुरानी परंपरा को अब नहीं बदल सकते। यहां महिलाओं के ना आने की वजह यहां का रिवाज भी है, जिसमें पुरुष नग्न अवस्था में घूमते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

बजरंगबली की कृपा चाहते हैं तो मंगलवार को जरूर करें ये उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना

स्त्रियों का जहां होता है अपमान वहां नहीं ठहरती मां लक्ष्मी, रहता है दरिद्रता का वास

अमेरिका में वाशिंगटन के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में घुसा निजी विमान क्रैश

Etawah Crime News: यूपी पुलिस ने कंटेनर सहित पकड़ी 3 करोड़ की शराब, 1 तस्कर गिरफ्तार