20 साल पुराने गाने पर बैन, दिल्ली हाईकोर्ट ने हनी सिंह-बादशाह को लगाई फटकार

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 11:41 AM (IST)

नारी डेस्क : मशहूर रैपर्स यो यो हनी सिंह और बादशाह एक बार फिर विवादों में हैं। 20 साल पुराने गाने ‘Volume 1’ को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए इसे सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने के आदेश दिए हैं।

क्या है मामला?

साल 2006 में रिलीज हुए ‘Volume 1’ गाने के बोलों को लेकर लंबे समय से विवाद रहा है। आरोप है कि गाने के लिरिक्स महिलाओं के प्रति अश्लील और अपमानजनक हैं। इसी मुद्दे को लेकर हिंदू शक्ति दल से जुड़े एक संगठन ने कोर्ट में याचिका दायर की थी।

कोर्ट ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने गाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि इसके लिरिक्स बेहद अश्लील हैं और ऐसा कंटेंट किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि गाना महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है और इसे “अंतरात्मा को झकझोर देने वाला” बताया। इसी के साथ कोर्ट ने तुरंत प्रभाव से इस गाने को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने के निर्देश जारी किए।

हनी सिंह और बादशाह का पक्ष

इस पूरे विवाद में दिलचस्प बात यह है कि यो यो हनी सिंह पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनका इस गाने से कोई संबंध नहीं है, जबकि बादशाह भी इस गाने को अपना नहीं मानते। इसके बावजूद, वर्षों से यह गाना दोनों कलाकारों के नाम से जुड़ता रहा है, जिससे यह विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है।

क्यों अहम है फैसला?

यह फैसला डिजिटल कंटेंट पर सख्ती का बड़ा संकेत माना जा रहा है। अदा लत ने साफ कर दिया है कि महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पुराने कंटेंट भी कानूनी जांच के दायरे में आ सकते हैं


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static