क्या फिर टूट जाएगी Sushmita Sen के भाई राजीव की शादी? मायके में हैं Charu Asopa

punjabkesari.in Friday, Mar 04, 2022 - 04:41 PM (IST)

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। साल 2019 में उन्होंने टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा के साथ लव मैरिज की थी। मगर, शादी के एक साल बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान दोनों के बीच का झगड़ा इतना बढ़ गया कि राजीव घर छोड़कर दिल्ली चले गए। वहीं, चारु ने अपनी इंस्टाग्राम से सभी रोमांटिक पिक्चर्स व वीडियोज डिलीट कर दिए।

पहले ब्रेकअप, फिर पैचअप

मगर, कुछ समय बाद दोनों के पैचअप कर लिया और उसके बाद चारु की प्रेगनेंसी की खबरों से घर में खुशी का माहौल बिखर गया। जब उनकी जिंदगी में नन्ही परी जियाना का जन्म हुआ तो फैंस को लगा कि अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो चुका है। मगर, पिछले कुछ महीनों से उनके सोशल मीडिया पर जो दिख रहा है उसने फैंस को परेशानी में डाल दिया है। दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर लगता है राजीव और चारु के बीच सब कुछ ठीक नहीं है!

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

चारु ने अकेले मनाया बेटी का जन्मदिन

4 महीने पहले राजीव और चारु घर में बेटी के आने से काफी खुश थे लेकिन उनके सोशल मीडिया पर नजर डालें तो उन्होंने काफी समय से एक-दूसरे के साथ फोटोज शेयर नहीं की हैं। वहीं, चारु कुछ दिन पहले अपनी बेटी के साथ होमटाउन बीकानेर गई थी लेकिन उन्हें राजीव के बिना बेटी का जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए देखा गया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "महा शिवरात्रि आई, सुखों को साथ ये लाई…🙏🙏 मेरी जान को 4 महीने का जन्मदिन मुबारक हो। मैं तुम्हें इस दुनिया में किसी भी चीज से ज्यादा प्यार करती हूं….❤️❤️" ऐसे में फैंस को लग रहा है कि शायद दोनों दोबारा अलग हो गए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

राजीव को आई बेटी की याद

वहीं, अब राजीव अपनी बेटी जियाना को बहुत मिस कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर चारु और जियाना के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जियाना अपने डैडी के घर वापस आ जाओ। इतनी ट्रैवलिंग करना तुम्हारे लिए अच्छा नहीं है... बहुत दिनों से तुम्हें देखा नहीं है... जल्दी आओ और मेरे साथ खेलो।'

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static