Will Smith का खुलासा, ब्रेकअप के बाद बनाए कई महिलाओं से संबंध, हो गया था बीमार

punjabkesari.in Thursday, Nov 25, 2021 - 02:57 PM (IST)

हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ इन दिनों अपनी बायोग्राफी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, 53 के विल स्मिथ ने हाल ही में एक किताब लॉन्च की है, जिसमें उन्होंने अपनी यादें के साथ कुछ अनुभव भी शेयर किए हैं। स्मिथ चर्चा का विषय जब बन गए जब उन्होंने कहा कि ब्रेकअप के बाद वो बीमार पड़ गए थे।

अधिक संबंध बनाने से हो गए थे बीमार

दरअसल, बायोग्राफी में स्मिथ ने दावा किया है कि गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद एक समय में वह बीमार पड़ गए थे। दरअसल, वह 16 साल की उम्र में Melanie नाम की एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में थे। मगर, जब उनका रिश्ता खत्म हुआ तो स्मिथ ने "बड़े पैमाने पर सेक्सुअल रिलेशन" बनाने की ओर रुख किया। उन्होंने इतनी महिलाओं के साथ संबंध बनाएं, जिसके कारण उनकी तबीयत खराब हो गई थी।

PunjabKesari

ब्रेकअप के बाद बनाएं कई लड़कियों से संबंध

स्मिथ कहते हैं, "ब्रेकअप का दर्द सहन करना मेरे लिए मुश्किल हो गया था। मुझे आराम और राहत चाहिए थी क्योंकि टूटे दिल के दर्द की कोई दवा नहीं होती। मैंने खूब शॉपिंग की और साथ ही संबंध बनाने के उपचार का सहारा लिया। ब्रेकअप के बाद मैं पूरी तरह बदल गया"

इस डिसऑर्डर का शिकार हो गए थे स्मिथ

अपना अनुभव शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, " उसके बाद मैंने बहुत सारी महिलाओं से रिलेशन बनाएं। मगर, इससे उन्हें कोई भी फायदा नहीं हुआ बल्कि इसके कारण मैं Psychosomatic Disorder का शिकार हो गया। फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद मुझे उल्टी हो जाती थी।" हालांकि, इतने औरतों से संबंध बनाने के बाद भी उन्हें कोई मनचाही पार्टनर नहीं मिली। बता दें कि स्मिथ ने दो शादियां की। उन्होंने दूसरी शादी जैडा पिंकेट से की जो फिलहाल उनकी पत्नी हैं।

PunjabKesari

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं स्मिथ 

बता दें कि स्मिथ आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने YouTube सीरीज 'बेस्ट शेप ऑफ माई लाइफ' में अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ हैरान करने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने बताया कि उनके पिता उनकी मां के साथ डोमेस्टिक वॉयलेंस करते थे। एक बार उनके पिता ने गुस्से में उनकी मां के मुंह पर मुक्का मार दिया  था, जिसकी वजह से उनके मुंह से खून आने लगा था। हालांकि स्मिथ को आज भी इस बात का गिल्ट है कि वो अपनी मां को पिता के खराब बर्ताव से बचा नहीं पाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static