Bigg Boss 20 में नजर आएगी BB19 के विनर की पत्नी, अमाल मलिक ने किया खुलासा

punjabkesari.in Thursday, Jan 08, 2026 - 04:32 PM (IST)

नारी डेस्क : टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। क्या Bigg Boss 20 में इस बार गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी? इस सवाल को हवा दी है सिंगर अमाल मलिक के एक मज़ाकिया लेकिन चौंकाने वाले बयान ने।

पार्टी में हुआ खुलासा, वीडियो हुआ वायरल

हाल ही में Bigg Boss 19 के कई कंटेस्टेंट्स एक पार्टी में शामिल हुए थे। इसी पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अमाल मलिक, बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला साथ नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वीडियो में अमाल मलिक मज़ाकिया अंदाज़ में कहते दिखते हैं कि “बिग बॉस को डराने वाला अगला कंटेस्टेंट हम नहीं हैं, बल्कि आकांक्षा हैं। इस पर आकांक्षा हंसते हुए “अरे यार” कहती हैं, जबकि गौरव खन्ना भी मुस्कुराते हुए कहते हैं कि बिग बॉस आकांक्षा का इंतजार कर रहे हैं।

यें भी पढ़ें : BP High होने पर क्या खाना चाहिए? डाक्टर ने बताया किन चीजों से कम होगा हाई ब्लड प्रेशर

अमाल मलिक ने बढ़ाया सस्पेंस

अमाल मलिक यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि आकांक्षा बिग बॉस से सीधे कन्फेशन रूम से बाहर आने को कहेंगी। इस पर आकांक्षा ने भी मज़ाक में जवाब दिया कि मैं बिग बॉस से कहूंगी, मुझे आपसे बात करनी है। इस हल्के-फुल्के मज़ाक ने ही फैंस के बीच चर्चाओं को तेज कर दिया है।

PunjabKesari

फैमिली वीक के बाद से चर्चा में हैं आकांक्षा

गौरतलब है कि Bigg Boss 19 के फैमिली वीक के दौरान आकांक्षा चमोला शो में नजर आई थीं। तभी से दर्शकों के बीच उनकी सादगी और आत्मविश्वास को लेकर काफी तारीफ हुई थी। शो खत्म होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर यह मांग उठ रही है कि आकांक्षा को Bigg Boss 20 में बतौर कंटेस्टेंट लाया जाए।

यें भी पढ़ें : सावधान! डायबिटीज को कंट्रोल करने की दवा ही बढ़ा रही है ये बीमारी, नई रिसर्च में बड़ा खुलासा

 

मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं

हालांकि, अभी तक Bigg Boss 20 या उसके कंटेस्टेंट्स को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। अमाल मलिक का बयान पूरी तरह मस्ती-मजाक के तौर पर लिया जा रहा है, लेकिन फैंस इसे एक “हिंट” मान रहे हैं। गौरव खन्ना के फैंस और बिग बॉस के दर्शक अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या वाकई आकांक्षा चमोला Bigg Boss 20 में एंट्री लेंगी या यह सिर्फ एक मज़ाकिया पल था। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि होती है या नहीं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static