खाने की जगह पत्नी देती थी सिर्फ चार लड्डू, पति ने दुखी होकर मांगा तलाक

punjabkesari.in Wednesday, Aug 21, 2019 - 10:31 AM (IST)

पति व पत्नी के बीच तलाक होने या लेने के कई कारण होते है, लेकिन कभी खाने के कारण तलाक लेने की बात सुनी हैं। जी हां, हाल ही में एक केस सामने आया है जिसमें पति ने अपी पत्नी से इसलिए तलाक मांगा है क्योंकि उसकी पत्नी खाने की जगह सुबह शाम उस सिर्फ चार लड्डू ही देती थी। 

ये था पूरा मामला 

मेरठ के एक पती ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई है जिसमें उसने कारण पत्नी द्वारा खाने में चार लड्डू दिए जाना लिखा हैं। पति व पत्नी की शादी को 10 साल हो चुके हैं। उनके तीन बच्चे भी हैं। पति ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पत्नी अंधविश्वास व तांत्रिक के चक्कर में पड़ चुकी हैं। कुछ समय पहले वह बीमार हुआ था, जिस कारण उसकी पत्नी तांत्रिक के चक्कर में पड़ गई थी। तांत्रिक उसे जो भी करने के लिए कहता वह वहीं करती है।  

PunjabKesari,Divorce Case, Laddu,Nari
तब उस तांत्रिक ने उन्हें कहा कि अगर वह अपनी पति को सुबह शाम खाने में सिर्फ चार लड्डू देगी तो उससे न केवल उसका पति ठीक रहेगा बल्कि उसकी सारी बाते भी मानेगा। उसका पति हमेशा उसके वश में रहेगा। तभी से पत्नी उस तांत्रिक की बात मान कर उसे खाने में लड्डू ही देती हैं। पती जब भी खाना मांगता है तो पत्नी उसके सामने लड्डू लाकर रख देती हैं। 
वहीं मेरठ फैमिली कोर्ट की काउंसलर ने कहा कि वह सब बात को सुन कर हैरान है। वह उस महिला को बुला कर उसकी काउंसलिंग कर सकती है लेकिन उसका इलाज नही कर सकती हैं क्योंकि अंधविश्वास का कोई ईलाज नही होता है।  वहीं महिला फिर यह मानती है कि लड्डू खिलाने से पति तो ठीक होगा साथ ही उसकी सारी इच्छाएं भी पूरी होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Related News

static