सोमवार को क्यों पहने जाते हैं सफेद कपड़ें, जानें किस दिन कौन-सा रंग होता है शुभ?

punjabkesari.in Monday, May 04, 2020 - 11:19 AM (IST)

शास्त्रों के मुताबिक सप्ताह का हर दिन शुभ होता है। ज्योतिष शास्त्र में स्पताह के सातों दिन के लिए कुछ विशेष उपाय बताए जा चुके हैं जिनका पालन करके हर कोई अपने जीवन में सुख-स्मृद्धि ला सकता है।

सोमवार के दिन करें ये काम

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सोमवार का दिन भगवान शिव का माना जाता है। भगवान शिव को सफेद रंग बहुत प्रिय है। ऐसे में जो लोग सोमवार के दिन सफेद वस्त्र डालकर मंदिर जाकर भगवान शिव की अराधना करते हैं उनके जीवन से दुख-तकलीफें दूर चली जाती है।

Image result for happy life,nari

मंगलवार का दिन

मंगलवार के दिन जो लोग लाल या फिर सिंदूरी कपड़े डालकर हनुमान जी को भोग लगाते हैं, उन्हें अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

बुधवार का दिन

बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित होता है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनकर मंदिर जाना बहुत शुभ माना जाता है। बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनकर मंदिर जाने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। आप चाहें तो इस रंग के वस्त्र किसी गरीब बच्चे को भी दान कर सकते हैं।

Image result for giving clothes to needy children,nari

गुरुवार का दिन

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और साईं बाबा का माना जाता है। इस दिन पीले रंग का कपड़ा पहनना शुभ होता है। पीला रंग बृहस्पति ग्रह का प्रिय रंग माना गया है। जिनका बृहस्पति ग्रह स्ट्रांग होता है उनके मन की हर मनोकामना पूरी होती है।

शुक्रवार का दिन

शुक्रवार का दिन देवी मां का दिन माना जाता है। इस दिन देवी को लाल रंग का कपड़ा और भोग चढ़ाने से माता की कृपा मिलती है। अगर आप किसी गरीब बच्ची को भी इस दिन लाल रंग का कोई वस्त्र लेकर देते हैं तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है।

Related image,nari

शनिवार का दिन

शनिवार का दिन शनिदेव का होता है। शनिदेव को न्याय प्रिय देव भी कहा जाता है। शनिदेव को काला और नीला रंग बहुत प्रिय होता है। इस दिन यदि आप काले या नीले रंग के व्सत्र ग्रहण करते हैं तो आपको शनिदेव की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

रविवार का दिन

रविवार को सूर्य देव का दिन कहा जाता है। इस दिन जो व्यक्ति लाल रंग के कपड़े पहनकर सूर्य देव को जल अर्पित करता है उसकी कुंडली में सूर्य ग्रहण मजबूत बनता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Related News

static