New Year 2026: नए साल के पहले दिन जरूर करें ये शुभ काम, मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान

punjabkesari.in Thursday, Dec 18, 2025 - 03:59 PM (IST)

नारी डेस्क : नया साल नई ऊर्जा, नई उम्मीदों और नई शुरुआत का प्रतीक होता है। ज्योतिष शास्त्र और प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, साल का पहला दिन पूरे वर्ष की दिशा तय करता है। अगर नए साल की शुरुआत शुभ और सकारात्मक कार्यों से की जाए, तो पूरे साल सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं कि नए साल के पहले दिन (New Year Remedies) कौन-से काम जरूर करने चाहिए।

ब्रह्म मुहूर्त में उठें और सूर्य देव को अर्घ्य दें

नए साल की पहली सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना अत्यंत शुभ माना जाता है। स्नान के बाद उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। सूर्य देव को तेज, सफलता और आरोग्य का प्रतीक माना गया है। अर्घ्य देते समय “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और करियर में उन्नति के योग बनते हैं।

PunjabKesari

घर की शुद्धि और मुख्य द्वार की सजावट

सुबह-सुबह घर की अच्छी तरह साफ-सफाई करें। मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण लगाएं और सिंदूर से स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं। मान्यता है कि साफ और सजा हुआ घर मां लक्ष्मी को आकर्षित करता है। घर में गंगाजल का छिड़काव करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता बनी रहती है।

यें भी पढ़ें : बार-बार होंठों पर पपड़ी जमना कहीं इस बीमारी का संकेत तो नहीं

प्रथम पूज्य गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा

किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा के बिना अधूरी मानी जाती है। नए साल के पहले दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा एक साथ करें। इससे जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और धन-समृद्धि में वृद्धि होती है। पूजा में लाल फूल और मोदक जरूर अर्पित करें।

PunjabKesari

दान-पुण्य का विशेष महत्व

शास्त्रों में दान को सबसे बड़ा पुण्य बताया गया है। नए साल के पहले दिन अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, वस्त्र या धन का दान किसी जरूरतमंद को करें। साथ ही गाय को हरा चारा खिलाना भी बेहद शुभ माना जाता है। इससे पापों का नाश होता है और पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

यें भी पढ़ें : सीमियन लाइन का रहस्य, हाथ की यह रेखा दिलाती है सफलता और किस्मत

वाणी और व्यवहार पर रखें संयम

साल के पहले दिन क्रोध, विवाद और नकारात्मक सोच से बचें। मान्यता है कि इस दिन जैसा आपका मन और व्यवहार रहता है, उसका असर पूरे साल पर पड़ता है। बड़ों का आशीर्वाद लें, सबके साथ प्रेम से बात करें और किसी के लिए गलत शब्दों का प्रयोग न करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static