सावधान! ये आम खाने की चीजें धीरे-धीरे कर रही हैं शरीर के अंग खराब
punjabkesari.in Friday, Dec 19, 2025 - 10:31 AM (IST)
नारी डेस्क : अच्छा और संतुलित भोजन न सिर्फ बीमारियों से बचाता है, बल्कि उम्र और जीवन की गुणवत्ता भी बढ़ाता है। लेकिन समस्या तब शुरू होती है जब हम कुछ चीज़ों को हेल्दी समझकर जरूरत से ज्यादा खाने लगते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कुछ आम फूड आइटम्स अगर लिमिट से ज्यादा खाए जाएं, तो ये शरीर के अहम अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। हैरानी की बात यह है कि हम रोज़मर्रा की जिंदगी में कई ऐसे फूड्स का सेवन कर रहे होते हैं, जिनका असर धीरे-धीरे शरीर पर उल्टा पड़ता है। आइए जानते हैं कि कौन-सा खाना शरीर के किस अंग के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है।
शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचाने वाले फूड्स

लिवर के लिए शराब का ज्यादा सेवन
ज्यादा शराब का सेवन जरूरत से ज्यादा शराब पीना लिवर के लिए बेहद खतरनाक है। डॉक्टरों के अनुसार, शराब का सीधा असर लिवर पर पड़ता है और लंबे समय तक सेवन करने से फैटी लिवर, हेपेटाइटिस और सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
यें भी पढ़ें : सर्दियों में गर्दन और कंधों का दर्द क्यों बढ़ जाता है? जानें कारण और असरदार घरेलू उपाय
दिल के लिए तली-भुनी चीजें
तली-भुनी और ज्यादा नमक वाली चीजें फास्ट फूड, पैकेज्ड स्नैक्स और डीप फ्राइड चीजें दिल की सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन हैं। इनमें मौजूद ट्रांस फैट और अधिक नमक बैड कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को बढ़ाकर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकते हैं।

आंखों के लिए ज्यादा मीठा खाना
जरूरत से ज्यादा मीठा खाना, अत्यधिक चीनी का सेवन आंखों की रोशनी को नुकसान पहुंचा सकता है। खासकर डायबिटीज के मरीजों में इससे डायबिटिक रेटिनोपैथी का खतरा बढ़ जाता है, जिससे नजर कमजोर हो सकती है।
यें भी पढ़ें : क्या ठंड में आपका चेहरा भी हो रहा है खराब? ये 5 Problems हो सकती हैं वजह
किडनी के लिए बहुत ज्यादा नमक
नमक का अधिक सेवन किडनी पर अतिरिक्त दबाव डालता है। इससे किडनी को खून छानने में परेशानी होती है और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी बढ़ सकता है। संतुलित मात्रा में नमक और पोटेशियम युक्त आहार लेना जरूरी है।
फेफड़ों के लिए सल्फेट युक्त फूड्स खाना
सल्फेट युक्त फूड्स, मार्केट में मिलने वाले अचार, बोतलबंद जूस और प्रोसेस्ड फूड्स में सल्फेट मौजूद हो सकता है। ये तत्व फेफड़ों में जलन पैदा कर सकते हैं और सांस से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं।

हेल्दी रहने के लिए क्या खाएं?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर हानिकारक चीजों का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो सेहत पर पड़ने वाला जोखिम काफी हद तक कम किया जा सकता है। अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां और ताजे फल जरूर शामिल करें, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर भोजन लें, दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और रोजाना हल्की एक्सरसाइज या वॉक को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। ये आदतें शरीर के अंगों को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं और बीमारियों के खतरे को कम करती हैं।

