प्रेगनेंसी में क्यों होते हैं Stretch Marks, कैसे पाएं छुटकारा?

punjabkesari.in Wednesday, Aug 14, 2019 - 03:44 PM (IST)

प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। कुछ बदलाव तो ऐसे होते हैं, जिसके निशान सालों तक नहीं जाते, उन्हीं में से एक है प्रेगनेंसी स्ट्रेच मार्क्स। प्रेगनेंसी के 13वें से 21वें हफ्ते में यह निशान उभरने शुरू हो जाते हैं, जो आसानी से नहीं जाते। करीब 90% महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें प्रेगनेंसी के दौरान पेट पर, थाइज पर, हिप्स पर और ब्रेस्ट पर पिंक, रेड, ब्राउन या पर्पल कलर के स्ट्रोक जैसे स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों पड़े हैं स्ट्रेस मार्क्स और इन्हें कैसे दूर किया जाए।

 

बढ़े वजन की वजह से होते है स्ट्रेच मार्क्स

स्ट्रेच मार्क एक तरह से घाव का निशान है जो स्किन के बहुत जल्दी फैलने या सिकुड़ने की वजह से होता है। प्रेगनेंसी के दौरान अचानक बढ़े वजन की वजह से महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। हर महिला का स्किन टेक्सचर और स्किन की फ्लेक्सिबिलिटी अलग-अलग होती है। यही वजह है कि कई बार महिलाओं में कम वेट गेन के बाद भी ज्यादा स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं।

PunjabKesari

जीन्स का अहम रोल

प्रेगनेंसी में स्ट्रेच मार्क्स आने का एक कारण जींस भी है। इसके अलावा हार्मोन्स बदलाव के कारण भी महिलाओं को इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

सही समय पर करें इलाज

अगर स्ट्रैच मार्क्स का सही समय पर इलाज न किया जाए तो यह गहरे गुलाबी रंग के हो जाते हैं जिसे हटाना मुश्किल हो जाता है।

चलिए अब हम आपको कुछ ऐसी नेचुरल चीजों के बारे में बताते हैं, जिससे स्ट्रेच मार्क्स दूर हो सकते हैं...

​ऐलोवेरा

ऐलोवेरा स्किन टिशूज को जेनरेट करता है। साथ ही इसमें इसमें हीलिंगऔर एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में मददगार हैं। इसके लिए रोजाना एलोवेरा जेल से मसाज करें और 15-20 मिनट बाद ताजे पानी से धो लें।

PunjabKesari

​नींबू

नींबू नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होता है क्योंकि इसमें सिट्रिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है। जब इसे स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाया जाता है, तो वे धीरे-धीरे हल्के होते चले जाते हैं और फिर गायब हो जाते हैं।

बादाम तेल और चीनी

एक कटोरी में नींबू का रस,चीनी और बादाम का तेल मिला लें। इसे ब्रेस्ट पर स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। दो तीन मिनट मसाज करने के बाद इसे पानी से साफ कर लें।

​नारियल का तेल

रोजाना नारियल के तेल से स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर मालिश करने से कुछ ही समय में दूर हो जाएंगे। इसमें मौजूद एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन में आसानी से अब्जॉर्ब हो जाते हैं और स्ट्रेच मार्क्स को गायब कर देते हैं।

PunjabKesari

हल्दी

हल्दी में दही मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसे मार्स्क पर पैक की तरह लगाएं। आधा घंटा लगे रहने के बाद गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें। 

बेबी ऑयल

हर रोज नहाने के बाद बेबी ऑयल के साथ ब्रेस्ट की मसाज करें। इसे स्किन में अच्छी तरह से अवशोषित होने दें। ऐसा करने से मार्क्स धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।

एक्सरसाइज

ऐसी एक्सरसाइज करें, जिससे मसल्स टोन हो। मसल्स की टोनिंग त्वचा को बिल्कु्ल ठोस बना देती है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे गायब होने लगते हैं।

PunjabKesari

स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के अन्य तरीका 

-वजन को कंट्रोल में रखें।
-जितना हो सके पानी और लिक्विड का सेवन करें और हाइड्रेटेड रहें।
-डाइट में हेल्दी चीजें और विटामिन सी अधिक लें।
-ऐसी चीजें खाएं जिसमें जिंक की मात्रा अधिक हो 
- मॉइश्चराइजर और एसेंशियल ऑयल से रोजाना मसाज करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static