गर्मियों में चिपचिपे बालों से छुटकारा पाएं, इन 5 घरेलू चीजों से घर पर ही करें Hair Spa

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 05:52 PM (IST)

नारी डेस्क : गर्मियों में पसीने और धूल-मिट्टी की वजह से बालों में बदबू आने लगती है, जिससे बाल चिपचिपे, रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। ऐसे में बालों को हेल्दी, स्मूथ और शाइनी बनाए रखने के लिए लोग अक्सर हेयर स्पा का सहारा लेते हैं। हालांकि हर बार पार्लर जाकर हेयर स्पा करवाना आसान नहीं होता, क्योंकि इसमें काफी समय और पैसे खर्च होते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि अब आप घर पर ही कुछ आसान घरेलू तरीकों से हेयर स्पा कर सकते हैं। ये नेचुरल तरीके न सिर्फ बालों को गहराई से पोषण देते हैं, बल्कि उन्हें मजबूत, फ्रेश और चमकदार बनाने में भी मदद करते हैं।

नारियल के दूध से करें Hair Spa

Coconut Milk बालों को नेचुरल मॉइस्चर देने में मदद करता है और उन्हें मुलायम व हेल्दी बनाए रखता है। घर पर हेयर स्पा करने के लिए बालों की लंबाई के अनुसार ताजा नारियल का दूध लें और उससे स्कैल्प व बालों की अच्छी तरह मसाज करें। इसके बाद गर्म तौलिया सिर पर बांधकर करीब 30 मिनट तक छोड़ दें। फिर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। इससे बाल मजबूत, शाइनी और हेल्दी नजर आते हैं।

PunjabKesari

अंडा देगा Dry Hair से राहत

Egg प्रोटीन से भरपूर होता है और बालों की रफनेस कम करने में मदद करता है। ड्राई और बेजान बालों के लिए यह एक बेहतरीन घरेलू उपाय माना जाता है। इसके लिए अंडे में ऑलिव ऑयल और शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें और ब्रश की मदद से बालों में अच्छी तरह लगाएं। करीब 20-25 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। इससे बाल मुलायम, स्मूथ और चमकदार नजर आते हैं।

यें भी पढ़ें: जिसे खून बढ़ाने की दवा समझ बैठे थे, वही बन रहा है बीमारी की जड़!

Green Tea से करें हेयर स्पा

Green Tea में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को मजबूत बनाने और हेयर फॉल कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए दो चम्मच ग्रीन टी को गर्म पानी में डालकर करीब 10 मिनट तक छोड़ दें। जब पानी ठंडा हो जाए, तो उससे स्कैल्प की हल्के हाथों से मसाज करें और करीब आधे घंटे बाद बाल धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से बाल मजबूत और हेल्दी बने रहने में मदद मिल सकती है।

PunjabKesari

सिरका से करें स्पा (Vinegar Hair Mask)

Vinegar Hair Mask रूखे और बेजान बालों की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच कंडीशनर में एक चम्मच Olive Oil, एक चम्मच ग्लिसरीन और थोड़ा सा विनेगर मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस मास्क को बालों और उनकी जड़ों पर अच्छी तरह लगाएं और करीब 20 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। नियमित इस्तेमाल से ड्राई और दोमुंहे बालों की समस्या कम हो सकती है और बाल स्मूथ व शाइनी नजर आते हैं।

यें भी पढें : साबुन की टिकिया या Body Wash, कौन हैं सेहत के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक?

केला और Olive Oil बनाएंगे बाल Silky

Banana और Olive Oil का हेयर मास्क बालों को गहराई से पोषण देने में मदद करता है। इसके लिए केले को अच्छी तरह मैश करें और उसमें ऑलिव ऑयल, दही और कुछ बूंदें लैवेंडर ऑयल की मिलाएं। अब इस मिश्रण को बालों पर लगाकर 20-30 मिनट तक छोड़ दें और फिर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। इससे बाल सिल्की, स्मूद और शाइनी नजर आते हैं।

PunjabKesari

घर पर Hair Spa करते समय रखें इन बातों का ध्यान

बहुत ज्यादा गर्म पानी से बाल न धोएं
माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें
हेयर मास्क लगाने के बाद बालों को ज्यादा रगड़ें नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static