उमस और चिपचिपी गर्मी में खो रहा है चेहरे का निखार? तुरंत छोड़ दें ये 5 आदतें
punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 01:39 PM (IST)
नारी डेस्क : जून-जुलाई की चिपचिपी गर्मी और हवा में बढ़ी नमी (Humidity) आपकी त्वचा की रंगत और ग्लो को छीन सकती है। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि घर से बाहर निकलते ही चेहरा ऑयली, चिपचिपा और कुछ ही देर में डल या काला दिखने लगता है? अगर हां, तो इसकी वजह सिर्फ मौसम नहीं, बल्कि आपका गलत स्किन केयर रूटीन भी हो सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, उमस भरे मौसम में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। अगर आप इस मौसम में भी सर्दियों वाला स्किन केयर रूटीन फॉलो कर रही हैं, तो आप अनजाने में अपनी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए जानते हैं उन 5 बड़ी गलतियों के बारे में, जिनसे आपको बचना चाहिए।
सर्दियों वाला भारी मॉइस्चराइज़र इस्तेमाल करना
उमस के मौसम में त्वचा के ऑयल ग्लैंड्स ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप थिक या क्रीमी मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करती हैं, तो यह आपकी त्वचा के पोर्स को बंद कर सकता है। इससे चेहरा ज्यादा ऑयली, चिपचिपा और डल दिखने लगता है।
क्या करें: इस मौसम में हैवी क्रीम की जगह जेल-बेस्ड या वॉटर-बेस्ड लाइटवेट मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें।

चिपचिपाहट के डर से सनस्क्रीन छोड़ देना
कई लोग सोचते हैं कि सनस्क्रीन लगाने से चेहरा और ज्यादा ऑयली हो जाएगा, इसलिए वे इसे लगाना बंद कर देते हैं। लेकिन यह सबसे बड़ी गलती है। उमस के दिनों में भी सूरज की हानिकारक यूवी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं और टैनिंग का कारण बनती हैं।
क्या करें: मैट-फिनिश या नॉन-कॉमेडोजेनिक सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, जो त्वचा को चिपचिपा बनाए बिना सुरक्षा प्रदान करती है।
यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर
दिन में बार-बार फेसवॉश से चेहरा धोना
पसीना और तेल आते ही कई लोग दिन में कई बार फेसवॉश का इस्तेमाल करने लगते हैं। इससे त्वचा का प्राकृतिक तेल खत्म हो जाता है और स्किन खुद को बचाने के लिए और ज्यादा ऑयल बनाना शुरू कर देती है।
क्या करे: दिन में केवल दो बार, सुबह और रात को माइल्ड क्लींजर से चेहरा साफ करें। दिन में जरूरत महसूस होने पर सादे पानी से चेहरा धो लें या ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल करें।

हैवी मेकअप की परत चढ़ाना
उमस के मौसम में फुल-कवरेज फाउंडेशन और भारी मेकअप त्वचा के पोर्स को बंद कर सकते हैं। पसीने और धूल के साथ मिलकर यह पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और डलनेस का कारण बनता है।
क्या करें: इस मौसम में मिनिमल या नो-मेकअप लुक अपनाएं। हैवी फाउंडेशन की जगह टिंटेड सनस्क्रीन या हल्की बीबी क्रीम का इस्तेमाल करें।
यें भी पढ़ें : गर्मियों में इन 4 लोगों को नहीं खानी चाहिए दही, गलती से खा लिया तो हो सकता है नुकसान
शरीर को अंदर से हाइड्रेट न रखना
कई लोग ऑयली स्किन को ही हाइड्रेटेड स्किन समझ लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। शरीर में पानी की कमी होने पर त्वचा बेजान और डल दिखने लगती है।
क्या करें: दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। इसके अलावा हाइलूरोनिक एसिड और नियासिनमाइड जैसे सीरम को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करें।

इस बात का रखें खास ध्यान
उमस के मौसम में स्किन केयर का सबसे बड़ा नियम है। 'कम ही ज्यादा है' (Less is More)। भारी और ज्यादा प्रोडक्ट्स लगाने की बजाय हल्के, जेल-बेस्ड और नॉन-स्टिकी प्रोडक्ट्स चुनें। इससे आपकी त्वचा खुलकर सांस ले सकेगी और चिपचिपी गर्मी में भी आपका नेचुरल ग्लो बरकरार रहेगा।

