दुनिया का इतना छोटा Country कि पैदल ही घूम लें पूरा देश लेकिन पैदा नहीं कर सकते बच्चा !
punjabkesari.in Saturday, Mar 01, 2025 - 08:13 PM (IST)

नारी डेस्क: कहते है ये दुनिया गोल है जितनी गोल है उतनी ही अजब-गजब भी। आपके कभी सुना है कि किसी देश में कोई महिला ना हो, अगर हो तो पुरुषों के मुकाबले उनकी संख्या ना के बराबर हो। जी हां यह देश है वेटिकन सिटी, जो दुनिया का सबसे छोटा देश है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस छोटे से देश में महिला नागरिकों का अस्तित्व नहीं है, और यहां की सारे काम पुरुषों द्वारा ही होते हैं।
विकीपीडिया की जानकारी के अनुसार, वेटिकन सिटी की नागरिकता में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 5.5% है। मार्च 2011 में हेराल्ड सन के अनुसार , वेटिकन पासपोर्ट जारी किए गए 572 नागरिकों में से केवल 32 महिलाएं थीं जिसमें एक नन थी। साल 2013 में, वर्ल्डक्रंच के मुताबिक, लगभग 30 महिलाएं वेटिकन सिटी की नागरिक थीं, जिनमें दो दक्षिण अमेरिका, दो पोलैंड और तीन स्विटज़रलैंड की महिलाएं शामिल थीं। उस समय वेटिकन की अधिकांश महिलाएं इटली की थीं। वेटिकन सिटी में रहने वाली महिलाओं में से एक इलेक्ट्रीशियन की बेटी थी, जिसने बाद में शादी कर ली और शहर में "अपना जीने का अधिकार खो दिया"। वेटिकन सिटी में रहने वाली एक और महिला मैग्डेलेना वोलिन्स्का-रीडी थी जो एक पोलिश अनुवादक और स्विस गार्ड में से एक की पत्नी है। वेटिकन सिटी में रहने वाली अधिकांश महिलाएं शिक्षकों, पत्रकारों या अन्य कर्मचारियों की पत्नियां हैं और वे अपना पूरा जीवन यहां नहीं बिताती हैं। लगभग 800 लोगों वाले इस छोटे से देश में केवल 30 महिलाएं हैं।
बहुत छोटा है वेटिकन सिटी, पैदल चलकर घूम सकते हैं पूरा देश
वेटिकन सिटी, जिसे "सिटी-स्टेट" भी कहा जाता है, का आकार केवल 44 हेक्टेयर (110 एकड़) है। यह आकार इतना छोटा है कि पूरी वेटिकन सिटी को बिना किसी कठिनाई के पैदल चलकर पार किया जा सकता है। यह देश पूरी तरह से कैथोलिक चर्च द्वारा शासित है और यहां स्थित संत पेत्रस का गिरजाघर और पोप का निवास विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। इस देश की गिनती फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में की जाती है और हर साल लाखों टूरिस्ट यहां घूमने आते हैं हालांकि वहीं यहां नागरिकता केवल उन्हीं लोगों को दी जाती है जो शहर के भीतर काम करते हैं।
वेटिकन सिटी में केवल चर्च से जुड़े लोग रहते हैं, जिनमें पादरी, कार्डिनल्स और अन्य चर्च के अधिकारी शामिल होते हैं। इस देश में महिलाएं किसी भी पद पर कार्य नहीं करतीं और यहां की आबादी भी बहुत सीमित है। अधिकांश लोग यहां अपने धार्मिक कर्तव्यों को निभाने के लिए रहते हैं और इनमें से अधिकांश लोग पुरुष होते हैं।
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt ने बेटी राहा का चेहरा क्यों किया सोशल मीडिया से गायब?
वेटिकन सिटी के बारे में अधिक जानकारी
वेटिकन सिटी, ईसाई धर्म के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है जो यूरोप के रोम में बसा है। यह दुनिया का सबसे छोटा मान्यता प्राप्त देश माना जाता है। वेटिकन सिटी यूरोप महाद्वीप में स्थित पर्वतीय गणराज्य है। इसकी पूरी आबादी ईसाईयों की है। कैथोलिक धर्म वेटिकन सिटी का आधिकारिक धर्म है। बता दें, यहां पर 95 सालों से एक भी बच्चे ने जन्म नहीं लिया है। वेटिकन सिटी में रहने वाले लोग मुख्य रूप से पादरी (पुजारी, बिशप, कार्डिनल) हैं। इसी के साथ यहां पोप और वेटिकन की सुरक्षा करने वाले स्विस गार्ड भी रहते हैं। अनोखी बात यह है कि यहां वेटिकन सिटी में माता-पिता बनना सख्त वर्जित है। बता दें, यहां नागरिकों को अपने धर्म के कारण शादी करने या बच्चे पैदा करने की अनुमति नहीं होती है क्योंकि यहां अधिकांश जनसंख्या ब्रह्मचारी पुरुषों की हैं।
ना कोई अस्पताल ना ही होती बच्चे की डिलीवरी
वेटिकन सिटी में नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए अस्पताल का अभाव है क्योंकि इसके यहां रहने वाले लोग मुख्य रूप से पुजारी हैं जिन्हें शादी करने या माता-पिता बनने की मनाही है हालांकि बताया जाता है कुछ पुजारियों ने इस प्रतिज्ञा को तोड़ दिया है और उनके बच्चों का जन्म हुआ है।
यहां बच्चों के जन्म के लिए कोई अस्पताल या सुविधाएं नहीं हैं लेकिन यहां फिर भी कोई महिला प्रेग्नेंट हो जाती है तो नियम के अनुसार वो वेटिकन सिटी में नवजात शिशु की डिलीवरी नहीं कर सकती। डिलीवरी का समय नजदीक आते ही उसे वेटिकन सिटी से बाहर जाना होता है जब तक कि वह बच्चे को जन्म ना दे दें। बता दें, ये देश 11 फरवरी 1929 को बना था और 95 साल का हो चुके हैं। इतने लंबे समय में यहां कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ है।
महिला और पुरुष दोनों के लिए ड्रेस कोड
वेटिकन सिटी में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए खास ड्रेस कोड हैं, जिनमें मिनी स्कर्ट, शॉर्ट्स और स्लीवलेस ड्रेस पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
है ना सच में काफी अनोखा देश, क्या आप इस देश के बारे में जानते थे तो हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।