"TMKOC की ‘बबीता जी’ Munmun Dutta रियल लाइफ में क्यों हैं सिंगल?

punjabkesari.in Tuesday, Mar 11, 2025 - 12:15 PM (IST)

नारी डेस्क: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘बबीता जी’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपनी एक्टिंग और लुक्स के कारण लाखों दिलों पर राज करती हैं। हाल ही में उनके सगाई की अफवाहें भी वायरल हुई थीं। खबरें आई थीं कि मुनमुन दत्ता और उनके को-स्टार राज अनादकट ने सगाई कर ली है। लेकिन दोनों ने इन खबरों को नकारते हुए इसे सिर्फ अफवाह बताया। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि 37 साल की उम्र में मुनमुन दत्ता अभी तक सिंगल क्यों हैं और उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

एक्टिंग और लुक्स से दिलों पर राज करती हैं मुनमुन दत्ता

मुनमुन दत्ता टीवी इंडस्ट्री का एक बहुत ही जाना-पहचाना नाम हैं। शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में उनका किरदार ‘बबीता जी’ लोगों के दिलों में बसा हुआ है। उनकी खूबसूरती और एक्टिंग की तारीफ हर कोई करता है। हालांकि, इतने फेमस होने के बावजूद मुनमुन अपनी रियल लाइफ में सिंगल हैं।

PunjabKesari

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक कई बार मुनमुन से ये सवाल पूछा गया कि वे अब तक सिंगल क्यों हैं? लेकिन मुनमुन अपनी पर्सनल लाइफ को किसी के साथ शेयर करना पसंद नहीं करती हैं। उनका मानना है कि यह उनका निजी मामला है और इसमें किसी को भी दखलअंदाजी करने का अधिकार नहीं है।

बिग बॉस फेम इस एक्टर से पहले जुड़ा था नाम

मुनमुन दत्ता की पर्सनल लाइफ में एक समय ऐसा भी था जब उनका नाम बिग बॉस फेम एक्टर अरमान कोहली के साथ जुड़ा था। साल 2008 में मुनमुन और अरमान के रिश्ते की खबरें आई थीं। हालांकि, उनका ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। दोनों के बीच मतभेद बढ़े, जिसके कारण उन्होंने एक-दूसरे से दूरी बना ली।

PunjabKesari

कहा जाता है कि दोनों के ब्रेकअप का कारण अरमान का गुस्सा था, जो उनके रिश्ते में तनाव का कारण बना था।

या भी पढ़े: जिस बेटे ने मां को मारा चाकू उसी मां ने जेल जाने से बचाया, कोर्ट ने कहा- यही है मां की ममता...

शादी ना करने की वजह – दिल का दर्द

मुनमुन दत्ता का मानना है कि वह उस दर्द से अभी तक उबर नहीं पाई हैं, जो उन्होंने अरमान कोहली से अपने ब्रेकअप के बाद महसूस किया था। उनके लिए वह एक बहुत ही मुश्किल और कष्टकारी दौर था, जिसके बाद उन्होंने रिश्ते के बारे में बहुत सोच-समझ कर निर्णय लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुनमुन ने कहा है कि वह अपनी शादी को लेकर बहुत ज्यादा गंभीर और समझदारी से विचार करती हैं, और यही कारण है कि उन्होंने अब तक शादी नहीं की।

PunjabKesari

अब तक मुनमुन ने शादी करने के लिए कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है, लेकिन उनकी लाइफ को लेकर कई अफवाहें आती रहती हैं। उनकी सिंगल लाइफ में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है, और मुनमुन ने हमेशा कहा है कि वह अपने जीवन के महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझ कर लेना चाहती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static