आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की शादीशुदा जिंदगी और लव लाइफ पर किया खुलासा, कहा-'गर्लफ्रेंड्स तो…
punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 05:09 PM (IST)
नारी डेस्क : भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर चर्चा में हैं। शो में उनके गेम के साथ-साथ उनके बेबाक अंदाज की भी बात हो रही है। हाल ही में एक एपिसोड में आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की निजी जिंदगी को लेकर बातचीत हुई। इस दौरान उनकी शादी और कथित गर्लफ्रेंड्स को लेकर ऐसा सवाल उठा, जिस पर आम्रपाली का जवाब चर्चा में आ गया।
बिग बॉस में आम्रपाली से माही विज ने पूछा रिलेशनशिप स्टेटस
शो के दौरान माही विज ने आम्रपाली दुबे से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा। आम्रपाली ने बताया कि वह सिंगल हैं। इस पर माही ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब उनका वजन भी कम हो गया है, इसलिए उन्हें बॉयफ्रेंड ढूंढने में आसानी होगी। आम्रपाली ने इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वजन से किसी की पसंद तय नहीं होती। कई लोगों को मोटे लोग भी पसंद आते हैं। इसके बाद बातचीत भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों और उनकी निजी जिंदगी की ओर मुड़ गई।

पवन सिंह का भी हुआ जिक्र
बातचीत के दौरान माही विज ने पूछा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में कोई ऐसा अभिनेता है, जिसकी शादी नहीं हुई है। इस सवाल के जवाब में आम्रपाली ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम लिया। इसके बाद बातचीत में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का जिक्र भी हुआ। माही विज ने आम्रपाली से निरहुआ की शादीशुदा जिंदगी के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि उन्होंने बांद्रा में निरहुआ को उनके बच्चों के साथ आम्रपाली के साथ देखा था। इसके बाद निरहुआ की पत्नी और शादी को लेकर सवाल किया गया। आम्रपाली ने बताया कि निरहुआ शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी गृहिणी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि निरहुआ की शादी अरेंज मैरिज थी और वह अभिनेता बनने से पहले ही शादी कर चुके थे।
यें भी पढ़ें : मुस्लिम परिवार में जन्मीं Actress ने बदला धर्म, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी…', आम्रपाली के जवाब पर हुई चर्चा
निरहुआ की शादी के बारे में जानने के बाद माही विज ने उनसे पूछा कि क्या उनकी गर्लफ्रेंड्स भी रही होंगी। इस पर आम्रपाली दुबे ने जवाब दिया, गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी। आम्रपाली के इस जवाब पर माही विज ने कहा कि गर्लफ्रेंड्स रही होंगी, लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी को नहीं छोड़ा। शो में हुई इस बातचीत के बाद निरहुआ की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई।

निरहुआ और आम्रपाली के रिश्ते को लेकर भी रही हैं चर्चाएं
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी काफी लोकप्रिय है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया है। इसी वजह से समय-समय पर दोनों के रिश्ते को लेकर भी चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि, दोनों इन चर्चाओं को अफवाह बताते रहे हैं।

