आखिर क्यों शादी के बाद चिड़चिड़ी हो जाती हैं महिलाएं?

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2020 - 02:36 PM (IST)

शादी के बाद लड़की अपना मायका छोड़कर नए घर में प्रवेश करती है। लड़की का न सिर्फ घर बदलता है बल्कि बहू बनते ही कई आदतें भी बदल जाती है। जिस घर में इतने साल तक रही, अचानक वो पराया हो जाता है। शादी के बाद लड़की जब अपने ससुराल आती है तो उसके लिए सबकुछ नया होता है, जिसके कारण उन्हें कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता है। मगर कई बार लड़कियां इसके कारण चिड़चिड़ी हो जाती है। जी हां, शादी के बाद ऐसी बातें होती है, जो लड़कियों को चिड़चिड़ा बना देती है और आज हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

 

नहीं मिलता घर वाला माहौल

हर लड़की अपने माता-पिता के लिए किसी परी से कम नहीं होती। मगर जरूरी नहीं कि शादी के बाद उन्हें ससुराल में घर जैसा माहौल मिले। जहां शादी से पहले अपने मर्जी से उठती थी वहीं मैरिज के बाद उन्हें जल्दी उठना पड़ता है। यही छोटे-छोटे बदलाव महिलाओं को चिड़चिड़ा बना देते हैं।

PunjabKesari

पर्सनल स्पेस 

शादी के बाद लड़कियों की जिंदगी में पर्सनल लाइफ जैसा कुछ नहीं रहता। वह किसी को बिना बताए कोई काम नहीं कर पाती और ना ही कहीं बाहर जा पाती है। उन्हें हर छोटे-छोटे काम के लिए दूसरे सदस्यों की परमिशन लेनी पड़ती है, जो उन्हें चिड़चिड़ा बना देती है।

ससुराल वाले नहीं समझते बात

ससुराल वाले बहू की बातों को नहीं समझते। अब बच्चे को ही ले लो अगर लड़की उन्हें कहती है कि वह अभी फैमिली नहीं बढ़ाना चाहती तो ससुराल वाले उन्हें ताने देने लगते हैं। मगर उनकी यही बातें लड़की को चिड़चिड़ा और गुस्सैल बना देती है।

अपनेपन की कमी

ससुराल वालों से अपनापन ना मिलने के कारण भी महिलाओं का स्वभाव ऐसा हो जाता है। बहू चाहे कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन वह कभी उनकी बेटी की जगह नहीं ले पाती, जो उन्हें इस ऐसा बना देता है।

PunjabKesari

सेल्फ टाइम

शादी के बाद अक्सर लड़कियों को लगता है कि वह अपने लिए टाइम नहीं निकाल पा रही। घर और ऑफिस के कारण वह खुद की तरफ ध्यान नहीं दे पाती। कई बार तो इसके कारण उन्हें शादी करने पर भी अफसोस होने लगता है।

खुद को बदलना 

शादी के बाद लड़कियों को खुद में बहुत सारे बदलाव लाने पड़ते हैं। उन्हें हर परिस्थिति में खुद को साबित करना पड़ता है। कई बार इन सब के कारण वह इरिटेट फील करने लगती हैं।

सपने सच ना होना

अपने पार्टनर को लेकर अक्सर लड़कियां मन में ढेरों सपने बुनती है लेकिन हर किसी की इच्छा पूरी हो ऐसा जरूरी नहीं। ऐसे में जब शादी के बाद उनके सपने टूटते हैं तो उनके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता है। ऐसे में सपने वही देखें जो जिनके सच होने की संभावना अधिक हो।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static