शादी की पहली रात दुल्हन क्यों पिलाती है दूल्हे को अपने हाथों से दूध?

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2016 - 07:01 PM (IST)

रिलेशनशिप:हिंदू धर्म में शादी से संबंधित कई परंपराएं निभाई जाती हैं जैसे कि सुहागरात की रस्म। शादी की पहली रात में दुल्हन अपने दुल्हे को बादाम और केसर वाला दूध पिलाती है लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानते है। कभी आपने सोचा है कि यह एक रस्म है या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण छुपा है। आइए जाने इसकी असली वजह...

हिन्दू धर्म में दूध, केसर और बादाम को काफी पवित्र माना जाता है इसलिए सुहागरात के दिन दुल्हे को दुल्हन अपने हाथों से बादाम और केसर वाला दूध पिलाती है। इसके अलावा इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। दूध में शरीर की थकान दूर करने की और थकी हुई नसों को ऊर्जा देने की क्षमता होती है। दूध पीने से सेक्सुअल सिस्टम मजबूत होता है और दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के हार्मोन्स को बढ़ाते है। अपनी दुल्हन के हाथों से दूध पीकर एक ओर जहां दुल्हे का मानसिक तनाव कम हो जाता है तो वहीं दूसरी तरफ उसका मूड काफी रोमांटिक हो जाता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static