सुहागरात की रात दुल्हन ने बेडरूम में बुलाया बॉयफ्रेंड, दूल्हा पहुंचा तो उड़े होश
punjabkesari.in Sunday, Jun 01, 2025 - 01:53 PM (IST)

नारी डेस्क: शादी के मौके पर एक कहावत बहुत मशहूर है, "शादी का लड्डू जो खाए पछतावे, न खाए तो भी पछतावे।" यह कहावत शायद आपने कई बार सुनी या कही होगी। लेकिन उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इस कहावत को और भी सटीक बना दिया है। यहां दूल्हा शादी के बाद भी लड्डू खाने पर पछता रहा है।
शादी और सुहागरात का मनचाहा पल नहीं बना
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र में 27 मई को एक युवती की शादी हुई। शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची, वहीं दूल्हा अपनी सुहागरात को लेकर बहुत उत्साहित था। लेकिन दुल्हन के मन में कुछ और ही चल रहा था। शादी की रात दुल्हन ने अपने बॉयफ्रेंड को बुला लिया। जब दूल्हा अपने कमरे में पहुंचा तो वह दंग रह गया क्योंकि दुल्हन वहां मौजूद नहीं थी।
खोजबीन के बाद पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। दूल्हे के परिवार वालों ने इस बात की सूचना दुल्हन के परिवार को दी। इसके बाद दोनों परिवारों में दुल्हन को लेकर विवाद और हंगामा शुरू हो गया।
प्रेमी ने दुल्हन को वापस भेजा
जब प्रेमी को इस विवाद की खबर मिली तो उसने दुल्हन को वापस उसके मायके पहुंचा दिया। प्रेमी खुद दुल्हन को लेकर मायके गया लेकिन दुल्हन पति के साथ रहने से मना कर रही थी और अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी हुई थी। घर वाले उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह नहीं मानी। इस मामले को सुलझाने के लिए तीन गांवों की पंचायत बुलाई गई। पंचायत में यह फैसला हुआ कि शादी पर लगभग तीन लाख रुपये खर्च हुए हैं जो प्रेमी को दुल्हन के लिए भरने होंगे और वह दुल्हन को अपने साथ ले जाएगा।
ये भी पढ़े: देश में फिर से Corona की दहशत, 3,000 के पार केस, 24 घंटे में 4 लोगों ने गंवाई जान
प्रेमी ने खर्च देने से किया इनकार
प्रेमी ने कहा कि वह गरीब परिवार से है और तीन लाख रुपये देना उसके बस की बात नहीं है। हालांकि उसने यह भी कहा कि वह दुल्हन से शादी करने को तैयार है। दूल्हे ने कहा कि शादी से पहले उसे लड़की के किसी प्रेम संबंध की जानकारी नहीं थी। उसे मोबाइल पर बातचीत में शक हुआ था। दूल्हा कहता है कि अगर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है तो कोई आपत्ति नहीं है लेकिन शादी में जो खर्चा हुआ है वह वापस मिलना चाहिए।
दुल्हन की बात
दुल्हन बताती है कि पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात प्रेमी से हुई थी और बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। इसलिए वह शादीशुदा जीवन नहीं बिताना चाहती। वह चाहती है कि उसके ऊपर कोई दबाव न डाला जाए।
प्रेमी का बयान
प्रेमी ने बताया कि वह पहले से दुल्हन को जानता था। शादी के बाद दुल्हन ने उसे बुलाया और कहा कि वह अपने घर जाना चाहती है। उसने दुल्हन को रात को अपने घर रखा, लेकिन अगले दिन लड़की के परिवार ने उसे वापस लेने से मना कर दिया।
अभी तक लड़का पक्ष और लड़की पक्ष आमने-सामने हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को आपस में मिलकर मामला सुलझाने की सलाह दी है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
चमत्कार! 12वीं मंजिल से गिरी महिला, चिल्ला कर पति से कहा-'' मैं मरी नहीं, जल्दी एम्बुलेंस बुलाओ''...
