कौन है खुशबू सुदंर? जिनके लिए फैंस ने बना दिया था मंदिर

punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2020 - 02:15 PM (IST)

फिल्म इंडस्ट्री की कई खूबसूरत एक्ट्रेसेस राजनीति में कदम रख चुकी हैं। उन्हीं में से एक खुशबू सुंदर ने हाल ही में बीजेपी ज्वाॅइन की है। इससे पहले खुशबू ने कांग्रेस का हाथ थामा हुआ थी। वहीं अब एक्ट्रेस ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया। 

PunjabKesari

फैंस ने बनाया था खुशबू का मंदिर

राहुल गांधी की करीबी मानी जाती खुशबू का उनके फैंस ने मंदिर बनवाया था। जिसके बाद खुशबू इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की पहली ऐसी एक्ट्रेेस है बन गई जिसका मंदिर बनाया गया है। दरअसल, साल 1990 में खुशबू ऊंचाइयों को छू रही थी। उस समय में कलाकारों के मंदिर बनवाने का काफी ट्रेंड चला था। लेकिन कलाकारों के मंदिर बनवाने का ट्रेंड सिर्फ एक्टर्स के लिए था। उस समय खुशबू लोगों के दिलों पर राज कर रही थी और फैंस ने भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस का मंदिर बनाकर हर किसी को चौंका दिया था। खुशबू का मंदिर तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में बनाया गया था।

PunjabKesari

कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स को दिया था खुशबू का नाम

इतना ही नहीं तमिलनाडु के आसपास के राज्यों में भी खुशबू का लोगों में काफी क्रेज था। कंपनियों ने तो उनके नाम पर अपने प्रोडक्ट्स तक नामकरण कर दिया था। खुशबू का असली नाम नखत खान है। फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन खुशबू' की पहली फिल्म थी। जिसके बाद उन्होंने 'कालिया', 'लावारिस', 'दर्द का रिश्ता' और 'नसीब' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया। लेकिन बाॅलीवुड इंडस्ट्री में खुशबू कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। साल 1986 में खुशबू ने तमिल फिल्मों की तरफ रुख किया। उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static