जब पत्नी अनुष्का को फोन कर बच्चों की तरह रोने लगे थे विराट, खास थी वजह

punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2020 - 05:52 PM (IST)

विराट और अनुष्का दोनों की जोड़ी को फैंस खूब प्यार करते हैं। दोनों की एक दूसरे के साथ बॉन्डिंग देखने लायक है। फैंस को कपल की जो बात सबसे ज्यादा पसंद है वह है एक दूसरे को उनके काम के लिए सपोर्ट करना। दोनों एक दूसरे की काफी रिस्पेक्ट भी करते हैं। आने वाले कुछ महीनों में अनुष्का और विराट माता पिता भी बनने वाले हैं। बात अगर विराट की करें तो उन्होंने इस मुक्काम को पाने के लिए कड़ी मेहनत की है और उन्हें आज भी वो दिन याद है जब वह इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का यानि अपनी पत्नी को फोन कर फूट-फूट रोने लगे थे। 

PunjabKesari

इस बात से तो कोई इंकार नहीं कर सकता कि विराट चाहे बाहर से सख्त और गुस्से वाले दिखते हो लेकिन असल में वह एक इमोशनल इंसान हैं। इसी पर बात करते हुए विराट ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि आखिर क्यों वह एक दिन अनुष्का को फोन कर बच्चों की तरह रोने लगे थे।

इस वजह से रोए थे विराट 

दरअसल विराट को जब इस बात की खबर मिली कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बन गए हैं तो उन्होंने इस खबर को सुनते ही अनुष्का को फोन किया और फूट फूट कर रोने लगे। इसका कारण था विराट को अपने संघर्ष के दिन याद आना। इसी वजह से अनुष्का को यह खबर बताते बताते वह खुशी के मारे रोने लगे थे। 

रिश्तों को मजबूत करती यह आदत 

PunjabKesari

विराट की यह आदत हर एक पार्टनर को अपनानी चाहिए क्योंकि अगर आप अपने रिलेशन को जिंदगी भर के लिए चलाना चहाते हो तो एक दूसरे को अपने सफलता और असफलता दोनों के बारे में बताएं। अपनी भावनाओं को पार्टनर के साथ शेयर करें। ऐसा करने से आपके रिश्ते में मिठास और भी बढ़ेगी। 

सपोर्ट बेहद जरूरी 

अब  वहीं अगर आपका पार्टनर आपको अपनी लाइफ की सारी चीजें बता रहा है तो आप भी हमेशा उसे सपोर्ट करें। अगर उसे असफलता मिलती है तो भी आप उसे सपोर्ट करें। क्योंकि रिलेशन सिर्फ प्यार निभाने तक सीमित नहीं है बल्कि रिश्ते में एक दूसरे को सफल देखने के लिए एक दूसरे को सपोर्ट भी करना पड़ता है। 

छोटी-छोटी बातें शेयर करना 

PunjabKesari

विराट और अनुष्का का रिश्ता बेहद प्यारा है और इसका एक कारण है एक दूसरें के साथ छोटी छोटी बातें शेयर करना। जिनसे आपको खुशी मिलती हैं। ऐसी आदतों से रिश्ते और मजबूत होते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static