श्रीदेवी को घर बिठाकर ये सब करवाता था बोनी कपूर, नामी डायरेक्टर ने खोले थे इनके रिश्ते के राज!

punjabkesari.in Friday, Nov 12, 2021 - 04:56 PM (IST)

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी ने जब शादीशुदा बोनी कपूर से शादी की थी तो लाखों दिलों लोगों के दिल टूटे थे। इंडस्ट्री में एक डायरेक्टर ऐसा भी था जो एक वक्त में श्रीदेवी के घर के बाहर घंटों उनका इंतजार करता था लेकिन शादी के बाद एक्ट्रेस की हालत देख वो बोनी कपूर से नफरत करने लगा। चलिए आज के पैकेज में हम आपको बताते है कि कौन था वो डायरेक्टर और वो क्यों करने लगा श्रीदेवी के पति बोनी कपूर से इतनी नफरत।

श्रीदेवी को अपनी फिल्मों में लेना चाहते थे डायरेक्टर

दरअसल, यह डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि राम गोपाल वर्मा है। एक वक्त में वो श्रीदेवी के इतने बड़े फैन थे कि वो सोचते थे कि अगर श्रीदेवी मेरे सामने आ गई तो मैं मर ही जाउंगा। वो उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के सपने देखते थे और यह सपने सच भी हुए। श्रीदेवी ने बोनी कपूर की कई फिल्मों में काम किया। अपनी बुक में राम गोपाल वर्मा ने श्रीदेवी के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि एक बार में वो श्रीदेवी के घर उनसे मिलने पहुंचे और वो घर पर ही थी  लेकिन डायरेक्टर की उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। क्योंकि श्रीदेवी को फ्लाइट पकड़नी थी और वो पैकिंग के चक्कर में घर में एक रूम से दूसरे रूम घूम रही थी। राम गोपाल वर्मा ने बस इतनी ही झलक श्रीदेवी की देखी और वो श्रीदेवी की मां के साथ बातें करने लगे। बाद में श्रीदेवी ने फ्लाइट पकड़ ली और राम गोपाल वर्मा उनसे फिल्म के सिलसिले में मीटिंग नहीं कर पाए हालांकि आगे चलकर ये मीटिंग हो पाई। श्रीदेवी के साथ उन्होंने फिल्मों में काम किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor)


श्रीदेवी को घर बिठाकर ये सब करवाते थे बोनी कपूर

अपनी बुक में राम गोपाल वर्मा ने लिखा कि पूरी दुनिया का दिल तब टूट गया जब श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी कर ली टूटना वाजिब भी था क्योंकि श्रीदेवी है ही इतनी खूबसूरत थी इसी के साथ यह वो टाइम था जब एक्टर या एक्ट्रेस का शादीशुदा होना बहुत मायने रखता था। राम गोपाल वर्मा ने कहा कि श्रीदेवी ने जब बोनी कपूर के साथ शादी की तब तो उनका दिल टूटा ही लेकिन जब उन्होंने उन्हें बोनी कपूर के घर चाय बनाते देखा तो वो बहुत ही दुखी हुए। दरअसल, राम गोपाल वर्मा जब भी बोनी कपूर से मिलने जाते तो उन्हें श्रीदेवी चाय बनाती औऱ मेहमानों को सर्व करती दिखती। राम गोपाल वर्मा के मुताबिक वो बोनी कपूर से नफरत करते हैं क्योंकि उन्होंने इंडस्ट्री की पहली फीमेल सुपरस्टार एक्ट्रेस को शादी कर घर बिठा दिया वो भी उनके करियर के पीक पर। अगर शादी के बाद भी वो काम करती तो उनका करियर और आगे बढ़ता। डायरेक्टर श्रीदेवी को इस हालत में नहीं देखना चाहते थे इसलिए उन्होंने बोनी कपूर के घर जाना ही छोड़ दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor)

वैसे शादी के बाद काम करना या नहीं करना श्रीदेवी और बोनी कपूर का अपना फैसला था लेकिन अगर फैंस की बात करें तो वो हमेशा उन्हें स्क्रीन पर देखना चाहते थे कई प्रोड्यूसर ने श्रीदेवी को अपनी फिल्म बनाने के लिए अप्रोच किया लेकिन बोनी कपूर ने मना कर दिया और कहा कि अगर वो फिल्म करेगी तो मेरे प्रोडक्शन हाउस से हालांकि बाद में उन्होंने पर्दे पर वापसी की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से और यह कम बैक काफी जबरदस्त था।

बोनी कपूर ने पहली बीवी के साथ भी किया यही सब

बता दें कि बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना भी शादी के बाद हाउसवाइफ बनकर रह गई थी। वैसे वो एक सफल बिजनेस वुमन और प्रोड्यूसर थी। वह मुंबई के सबसे बड़े रेडी-टू-शूट स्टूडियो की सीईओ रहीं। बोनी कपूर से शादी के बाद उन्होंने अपना पूरा समय फैमिली को दिया। मोना अपनी जिम्मेदारियों में इतनी बिजी हो गई कि उन्हें पता ही नहीं चला कि कब उनके पति दूसरी औरत के प्यार में पड़ गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor)

मोना को धोखा देकर बोनी ने श्रीदेवी से शादी कर ली थी। बोनी अपने बच्चों और पत्नी को छोड़कर जा चुके थे लेकिन मोना कुछ नहीं कर सकती थी क्योंकि श्रीदेवी एक बच्ची की मां बन चुकी थी। मोना ने अपने बच्चों और सास-ससुर की देखभाल कर जिंदगी बिताई। कैंसर की वजह से वह इस दुनिया को अलविदा कह गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static