COVID Diet- संक्रमित हैं तो क्या खायें, बुखार आए तो 4 मुख्य लक्षण पर दें ध्यान

punjabkesari.in Tuesday, May 18, 2021 - 09:41 PM (IST)

कोरोना पॉजिटिव मरीज को क्या खाना है क्या नहीं, सरकार व डाक्टर्स द्वारा लगातार इस बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि मरीज की कोरोना रिकवरी जल्द से जल्द हो। मरीज की विल पावर के साथ उसका खान-पान भी अच्छा होना चाहिए क्योंकि जितनी मरीज की इम्यूनिटी स्ट्रांग रहेंगे उतनी ही जल्दी वह इंफेक्शन को मात देगा। इसी को देखते हुए कपिल शर्मा ने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर नुपूर कृष्णन की एक वीडियो शेयर की जो FIT India की एम्बेस्डर भी हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

डॉक्टर नुपूर ने पूरा विस्तार में बताया है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज को खाना क्या है और बुखार आने पर किन 4 लक्षणों पर ध्यान देना हैः-

. बुखार में खाना नहीं खाया जाता। खाने के साथ पानी का टेस्ट भी कड़वा लगता है।

. खाने का मन नहीं करता, ठीक से खाना ना खाने के चलते शरीर में कमजोरी आ जाती है।

. सही मात्रा में पोषण ना लेने से हीमोग्लोबिन स्तर गिरना शुरू हो जाता है।

बुखार आता है तो इन 4 लक्षणों पर ध्यान रखना जरूरी

पहला - जीभ का स्वाद क़ड़वा हो जाता है किसी चीज का स्वाद नहीं आता।

दूसरा - भूख नहीं लगती 

तीसरा- शरीर में कमजोरी आने लगती है हीमोग्लोबिन कम होने से सांस फूलने लगती है।

चौथा- डाइजेशन कमजोर होने लगता है। एसिडिटी होने लगती है।

PunjabKesari

आपको करना क्या है

1. आपको दांतों के साथ जीभ को दो बार साफ करें ताकि स्वाद पता लगे।

2. कच्चे आम का पन्ना करीब 1 बड़ा जरूर लें। टोमैटो रस्म पीएं कम से कम 200 एमएल ले सकते हैं।ये दोनों ही चीजें आपकी भूख बढ़ाएंगी। दोनों ही रैसिपी में इस्तेमाल की सामग्री दवाई का काम करेगी। आपका डाइजेशन ठीक होगा।

3. बुखार में हल्का फुल्का खाना खाएं। तरबूज, खरबूज, कद्दू, लौकी, तौरई आम आदि खाएं। सत्तू, बेल का पानी, नारियल पानी, राइस कांजी पीएं।

4. तला हुआ खाना, मीट- बिरयानी, हैवी फूड नही खाना। नॉनवेज ऑय़ली और करी के रूप में ना लें। चिकन सूप ले सकते हैं।

5. विटामिन सी और विटामिन डी दोनों ही आपके लिए जरूरी है। 

6. पानी का भरपूर सेवन करें लेकिन याद रखें कि पानी ना ज्यादा पीना ना कम। जैसे लेबर जो शारीरिक काम ज्यादा करते हैं उन्हें पानी ज्यादा पीना है लेकिन कम श्रम करने वाले को कम जो आपके लाइफस्टाइल पर डिपेंड करता है। 

PunjabKesari

7. बीटाडिन गार्गल करें। 10 से बार-बार एक गुब्बारा फुलाएं।

उम्मीद है डॉक्टर नुपूर की दी जानकारी आपके बहुत काम आएगी। उन्होंने यह वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

कोरोना में आपको हैल्दी खाना खाते रहना है। डाइट में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फलों को शामिल करते रहे। सेब, नारियल पानी, नींबू पानी आदि का सेवन करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static